अमेरिका: भारतीय इंजीनियर को ईरानी समझकर हमलावर ने मारी थी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के कंसास में हमलावर ने भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास और उनके सहयोगी को ईरानी समझकर गोली मारी थी। इसका खुलासा एक बार टेंडर ने किया।
सीएनएन के केएसएचबी चैनल के मुताबिक एक एपलबी के बार टेंडर ने पुलिस को बताया कि एक शख्स ने ओलथे में दो ईरानियों को गोली मारने की बात कहते हुए छिपने के लिए जगह खोज रहा था।
वहीं, सोमवार को हमलावर एडम प्यूरिनटन मामले में पहली बार वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जॉनसन काउंटी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट जज के समक्ष पेश हुआ।
भारत ने अमेरिका से नहीं किया जवाब तलब
अमेरिका के कंसास में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास की हत्या मामले में भारत ने अमेरिका से जवाब तलब नहीं किया है। मंगलवार को भारत सरकार ने अमेरिका को डिमार्श (दूसरे देश से जवाब तलब करना) जारी करने की मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि मामले में अमेरिकी सरकार और कंसास के वरिष्ठ अधिकारियों ने बेहद सक्रियता दिखाई है, जिसके चलते ऐसा कदम उठाने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने कहा, ‘यह बेहद अहम है कि अमेरिकी अधिकारी वहां पर भारतीयों की सुरक्षा को लेकर हमारे संपर्क में हैं। मामले को सरकार शीर्ष प्राथमिक से देख रही है।’ पिछले सप्ताह नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने भी श्रीनिवास की हत्या की कड़ी निंदा की।
अमेरिकी दूतावास ने यह भी कहा था कि उनके देश में दुनिया भर के लोगों का स्वागत है और मामले में अमेरिकी अधिकारी पूरी जांच करेंगे एवं मुकदमा चलाया जाएगा। इस घटना को लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूत से भी मुलाकात की। इससे पहले बताया जा रहा था कि वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने श्रीनिवास की हत्या मामले में अमेरिकी विदेश विभाग को डिमार्श जारी कर जवाब मांगा है।