{"_id":"5c37b2f6bdec2273a2561e82","slug":"kamala-harris-will-decide-on-contesting-presidential-election-in-america-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर जल्द फैसला करेंगी भारतीय मूल की कमला हैरिस","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर जल्द फैसला करेंगी भारतीय मूल की कमला हैरिस
Fri, 11 Jan 2019 02:32 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
kamala harris
अमेरिकी सीनेट में जगह बनाने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी नागरिक डेमोक्रेट कमला हैरिस ने कहा कि वह 2020 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर जल्द ही फैसला लेंगी। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि अमेरिकी लोग देश के सर्वोच्च पद पर एक महिला को देखने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
सीएनएन को दिए इंटरव्यू में हैरिस ने कहा, मैं इस पर जल्द ही निर्णय लूंगी लेकिन तत्काल नहीं। कैलिफॉर्निया से सीनेटर हैरिस ने ‘द् ट्रुथ्स वी होल्ड : एन अमेरिकन जर्नी’ नामक किताब हाल में लॉन्च की है। इस किताब के प्रचार के तहत उन्होंने इंटरव्यू में यह बात कही।
विज्ञापन