फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Kamala Harris can be first india american senator from California seat in usa

अमेरिकी कांग्रेस में पहली भारतीय अमेरिकन सीनेटर बन सकती हैं कमला

Thu, 03 Mar 2016 01:15 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
Kamala Harris can be first india american senator from California seat in usa

कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस अमेरिकी कांग्रेस में पहली भारतीय अमेरिकन सीनेटर बन सकती है।

विज्ञापन


कमला को कैलिफोर्निया सीट डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन मिल गया है। बीते शनिवार को हुई वोटिंग में कमला को 78 प्रतिशत मत मिला वहीं उनकी प्रतिद्वंदी लैरेटा सानचेज को केवल 19 प्रतिशत मत मिले।

78 प्रतिशत मत प्राप्त करके कमला ने सहमित के 60 प्रतिशत मत प्राप्त करने के मानक को पूरा कर के सीनेटर पद पर अपनी दमदार दावेदारी पेश कर दी है।

प्रतिनिधियों ने दिखाया उत्साह

Kamala Harris can be first india american senator from California seat in usa

यदि हैरिस यह चुनाव जीत जाती हैं तो वे पहली भारतीय अमेरिकन सीनेटर बन जाएंगी।

कमला और सानचेज डेमोक्रेटिक पार्टी के निवर्तमान सीनेटर बारबरा बॉक्सर के स्थान पर सीनेटर बनने के लिए आमने सामने थे। कमला के नाम पर डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधियों ने खासा उत्साह दिखाया है जिससे उनके सीनेटर बनने का दावा और भी मजबूत हो गया है।

51 वर्षीय कमला की मां जहां भारतीय हैं वहीं पिता जैमकाई-अमेरिकी निवासी हैं। इनका परिवार 1960 में चेन्नई से अमेरिका चला गया था। (तस्वीर में क्रम से कमला हैरिस, मौजूदा सिनेटर बारबरा बॉक्सर, और लैरेटा सानचेज)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed