फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Justice rally in America in protest against rape in Kathua, Unnao and Surat

कठुआ, उन्नाव व सूरत में हुए रेप के विरोध में अब अमेरिका में सड़कों पर उतरे लोग

Thu, 19 Apr 2018 04:18 AM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Updated Thu, 19 Apr 2018 04:18 AM IST
विज्ञापन
Justice rally in America in protest against rape in Kathua, Unnao and Surat
फाइल फोटो
भारत के कठुआ, उन्नाव और सूरत में बच्चियों के साथ हुई बलात्कार की घटनाओं के प्रति अपना आक्रोश जाहिर करने और तुरंत न्याय की मांग करते हुए अनेक संगठन, सिविल सोसायटी और विभिन्न धर्मों को मानने वाले संगठनों ने एक साथ मिल न्यूयॉर्क में ‘न्याय रैली’ निकाली।
विज्ञापन


‘यूनाइटेड फॉर जस्टिस रैली ऱ् अगेंस्ट द रेप इन इंडिया’ का आयोजन ‘साधना’ (प्रगतिशील हिंदुओं का गठबंधन) ने नागरिक अधिकारों की वकालत करने वाले अन्य 20 समूहों के साथ मिलकर किया। रैली का आयोजन मशहूर यूनियन स्क्वायर पार्क में महात्मा गांधी की प्रसिद्ध मूर्ति के पास 16 अप्रैल को किया गया। रैली में शामिल हुए लोगों ने बच्चियों के साथ हुए ‘भयावह’ रेप की घटनाओं की निंदा की। वक्ताओं ने हर एक परिवार के लिए जल्द से जल्द न्याय की मांग की। ‘साधना’ की बोर्ड मेंबर सुनीता विश्वनाथ ने कहा कि आयोजकों को रैली से 10 हजार डॉलर एकत्रित होने की उम्मीद है जो उन्नाव, कठुआ और सूरत बलात्कार पीड़ित के परिवारों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन



रेप, हत्या से खतरनाक तरीके समाज में मानवता को कुचलते हैं: यूएन

कठुआ और उन्नाव रेप मामले को ले कर देश विदेश में उठे उबाल के बीच संयुक्त राष्ट्र की नारी सशक्तिकरण एजेंसी की प्रमुख ने कहा कि रेप और हत्या की घटनाएं समाज में मानवता को खतरनाक तरीके से कुचलती हैं। इन घटनाओं को अंजाम देने वालों को दंडित किए बिना ही छोड़ देना सब के लिए खतरे की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महिला मामलों की कार्यकारी निदेशक तथा संयुक्त राष्ट्र की अवर महासचिव फूमजिल मलाम्बो कूका ने कहा कि भारत में संयुक्त राष्ट्र समन्वयक के बयानों तथा उन्नाव में बलात्कार और कठुआ में बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या की घटनाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘निंदा’ महत्वपूर्ण है लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है कार्रवाई। कूका ने मंगलवार को कहा, ‘रेप करना और बच्चे को मारना हमारी साझा मानवता के बुनियादी पहलुओं को नकारना और उनका उल्लंघन करना है। कोई भी रेप तथा हत्या तर्कसंगत नहीं है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed