फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Johnny Depp Alludes to Trump Assassination

ट्रंप की हत्या की बात कर घिरे हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप

Sat, 24 Jun 2017 12:52 AM IST
एजेंसी/ लंदन 
एजेंसी/ लंदन  Updated Sat, 24 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
 Johnny Depp Alludes to Trump Assassination
हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की बात कर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने कहा था कि एक अभिनेता राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या करेगा। 
विज्ञापन


डेप ने 1865 में अभिनेता जॉन विल्किस बूथ द्वारा अब्राहम लिंकन की हत्या की ओर इशारा करते हुए कहा कि पिछली बार एक अभिनेता ने एक राष्ट्रपति की हत्या कब की थी। मैं यह काम करने के काबिल हूं। मैं एक अभिनेता नहीं हूं। 54 वर्षीय डेप ने यह बयान ग्लासटनबरी संगीत समारोह के दौरान दिया।
विज्ञापन


वह निर्माता जुलियन टेंपल के साथ 2004 में बनी फिल्म ‘द लिबरटाइन’ को इस समारोह में प्रस्तुत करने आए थे। लेकिन उन्होंने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के बारे में बातें शुरू कर दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि क्या आप ट्रंप को यहां ला सकते हैं। अमेरिकी लोगों ने सोशल मीडिया पर डेप की आलोचना की है। कुछ लोगों ने डेप की फिल्मों का बहिष्कार करने की भी बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed