{"_id":"5899c9494f1c1b94523795b9","slug":"jem-is-a-designated-terrorist-outfit-proposal-states-by-us","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मसूद अजहर के खिलाफ UN पहुंचा अमेरिका, चीन ने किया विरोध","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मसूद अजहर के खिलाफ UN पहुंचा अमेरिका, चीन ने किया विरोध
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Feb 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद के खिलाफ एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अमेरिका मंगलवार को पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मुहम्मद के चीफ मसूद अजहर पर बैन लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र पहुंचा।
इस मुद्दे पर अमेरिका को ब्रिटेन और फ्रांस का भी समर्थन मिला है। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध कमिटी से अजहर मसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की मांग की है। हालांकि, एक बार फिर उसे चीन के विरोध का सामना करना पड़ा है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, यह प्रस्ताव वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच विचार-विमर्श के बाद ही बनाया गया है। इसमें कहा गया है कि जैश-ए-मोहम्मद एक आतंकवादी संगठन है, इसलिए इसके नेता को प्रितबंध मुक्त नहीं रखा जा सकता है।

चीन ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है
Masood Azhar
- फोटो : PTI
वहीं, चीन ने इस मामले में अमेरिका का विरोध किया है। वह इस प्रस्ताव पर रोक लगाना चाहता है। चीन का यह कदम 10 दिन की डेडलाइन के ठीक पहले उठाया गया है, जिसके अंतर्गत प्रस्ताव या तो स्वीकार कर लिया जाता या फिर खारिज कर दिया जाता।
चीन के इस कदम पर विदेश मंत्रालय ने कहा है, हमें इस बात की जानकारी दी गई है। इस मामले में चीनी सरकार ने भी कदम उठाया है।