फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Jeff sessions hits back at trump criticism said justice department wont be improperly influenced

ट्रंप पर उनके ही सहयोगी जेफ सेशंस का पलटवार, बोले- न्याय विभाग राजनीतिक दबाव में नहीं झुकेगा

Sat, 25 Aug 2018 06:17 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Sat, 25 Aug 2018 06:17 AM IST
विज्ञापन
Jeff sessions hits back at trump criticism said justice department wont be improperly influenced
डोनाल्ड ट्रंप और जेफ सेशंस

हाल ही में ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन के अमेरिकी चुनाव अभियान में वित्तीय कानून के उल्लंघन में लिप्त पाए जाने और र्पू्व चुनाव अभियान चेयरमैन पाउल मैनफोर्ट के टैक्स व बैंक फ्रॉड में दोषी करार होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बुरी तरह फंस गए हैं।

विज्ञापन


इस नाटकीय घटनाक्रम के बीच डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान में कट्टर समर्थक रहे अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस के भी खुद को मामले से अलग करने के बाद ट्रंप चिढे़ हुए हैं। इसे लेकर ट्रंप ने अपने ही द्वारा नियुक्त अटॉर्नी जनरल को खरी-खोटी सुनाई। इस पर सेशंस ने अपने बॉस पर पलटवार किया है।
विज्ञापन


अमेरिकी अटॉर्नी जनरल ने कहा कि जब तक मैं पद पर हूं, न्याय मंत्रालय राजनीतिक कारणों से कभी गलत ढंग से प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा उच्च मानकों की आशा करता हूं और यदि ऐसा नहीं होता है तो मैं कार्रवाई करता हूं। सेशंस का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब ट्रंप ने एक साक्षात्कार में उन पर निजी टिप्पणियां कीं। जेफ सेशंस शुरूआत में ट्रंप के चुनाव अभियान समर्थक रह चुके हैं लेकिन बाद में उन्होंने खुद को मामले से हटाकर जांच का जिम्मा अपने सहायक रॉड रोजनस्टीन को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच 2016 में अमेरिकी चुनावों में रूसी दखल की जांच से चिढ़े ट्रंप ने अपने मातहत जेफ सेशंस पर भड़ास निकालते हुए कहा कि उन्हें (सेशंस) खुद को मामले से अलग नहीं करना चाहिए था और ऐसा करने से पहले मुझे बताना चाहिए था। उन्होंने नौकरी ली और फिर कहा कि मैं खुद को अलग करने जा रहा हूं। मैंने कहा कि यह अजीब किस्म का इंसान है। बता दें कि विशेष काउंसलर रॉबर्ट मुलर द्वारा की जा रही ट्रंप 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी दखल की जांच पर भी ट्रंप अक्सर भड़ास निकालते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed