{"_id":"5a8ee01e4f1c1bff388b9907","slug":"jaspal-atwal-is-accused-of-trying-to-murder-punjab-s-minister-malkiat-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन हैं जसपाल अटवाल, जिन पर है मंत्री की हत्या की कोशिश का आरोप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
जानिए कौन हैं जसपाल अटवाल, जिन पर है मंत्री की हत्या की कोशिश का आरोप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
जसपाल अटवाल प्रतिबंधित संगठन इंटरनेशनल यूथ फेडरेशन का सदस्य है। यह संगठन ब्रिटेन, अमेरिका और भारत में प्रतिबंधित है। जसपाल पर 1986 में पंजाब के मंत्री मल्कीयत सिंह संधू की कार पर फायरिंग की कोशिश का आरोप है।
विज्ञापन
संधू अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए कनाडा के वैंकुअर गए थे। इस मामले में जसपाल को बीस साल की सजा भी हुई। इसके अलावा जसपाल पर एक अन्य सिख अलगाववादी संगठन के सदस्य उज्जल दोसांझ पर 1985 में हमले का आरोप है। माना जाता है कि अटवाल कनाडा की राजनीति में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
ऊंचे राजनीतिक संपर्क
अब जसपाल कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में बिजनेस करता है। उसे कनाडा में ऊंचे राजनीतिक संपर्क के लिए जाना जाता है। कनाडा के कई सिख मंत्रियों से उसके घनिष्ठ संबंध बताए जाते हैं।
विज्ञापन