फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   japanese will watch sony tv if us is attacked

डोनाल्ड ट्रंप: अमेरिका पर हमला हुआ तो जापानी देखेंगे सोनी टीवी

Sat, 06 Aug 2016 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Sat, 06 Aug 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
japanese will watch sony tv if  us is attacked
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Getty Images

विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार अमेरिका के सहयोगी जापान को लेकर विवादित बयान दिया है। ट्रंप ने चुनावी रैली में कहा कि अगर अमेरिका पर हमला होता है तो सारे 'जापानी घर में बैठकर सोनी टीवी देखेंगे।'

विज्ञापन


आयोवा के डेस मोन्स में एक चुनावी सभा में ट्रंप ने कहा,' क्या आपको पता है जापान के साथ हमारा एक समझौता है। अगर जापान पर कोई हमला करता है तो अमेरिका जापान की रक्षा करेगा। लेकिन अमेरिका पर कोई हमला करता है तो जापान कुछ भी नहीं करेगा। जापानी अपने घर में बैठकर सोनी टीवी देखेंगे। यह किस तरह का समझौता है।'
विज्ञापन


जापान अमेरिका का प्रमुख सहयोगी और एशिया प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण साथी है। अमेरिका-जापान के गठबंधन समझौते का जिक्र करते हुए ट्रंप ने इसे हास्यास्पद बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका को पूरी सैन्य लागत देनी चाहिए

japanese will watch sony tv if  us is attacked
डोनल्ड ट्रंप - फोटो : BBC

ट्रंप ने रैली में कहा कि,'जापान की सुरक्षा करने के बदले उसे अमेरिका को पूरी सैन्य लागत देनी चाहिए।' जापान में इस वक्त अमेरिका के 47,000 सैनिक हैं।

रिपब्लिकन उम्मीदवार ने भाषण में कहा,'अमेरिका सिर्फ जापान की रक्षा नहीं करता बल्कि दक्षिण कोरिया, जर्मनी, सऊदी अरब की भी रक्षा करता है और इसके एवज हमें यह देश कुछ भी भुगतान नहीं करते। इन देशों को अब भुगतान करना होगा क्योंकि यह 40 साल पहले की स्थिति थी। दोनों तरफ से परस्पर सहयोग होना चाहिए।'

डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन की अमेरिका के सहयोगी देशों से संबंधित नीतियों की भी आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed