फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   ivanka trump says Do not mind the idea of handling arms for teachers

पिता की राह पर बेटी, शिक्षकों को हथियार थमाने का आइडिया बुरा नहीं: इवांका 

Mon, 26 Feb 2018 09:49 PM IST
ऐजेंसी, वाशिंगटन
ऐजेंसी, वाशिंगटन Updated Mon, 26 Feb 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
ivanka trump says Do not mind the idea of handling arms for teachers
इवांका ट्र्ंप
अमेरिका के स्कूलों में बढ़ रही फायरिंग की घटनाओं के मद्देनजर इवांका ट्रंप ने अपने पिता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस सुझाव का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने शिक्षकों को हथियारबंद करने की बात कही थी। इवांका के कहा कि राष्ट्रपति का आइडिया खराब नहीं है और इस पर बहस होनी चाहिए। इवांका को भी लगता है कि प्रशिक्षित और हथियारबंद शिक्षक अपने छात्रों की अच्छी तरह से देखभाल कर सकते हैं। उन्होंने अपने पिता के सुझावों की वकालत करते हुए कहा कि इस पर चर्चा होनी चाहिए। 
विज्ञापन


रविवार को दक्षिण कोरिया में मीडिया को साक्षात्कार देने के दौरान जब इवांका से पूछा गया कि क्या वह यह जानकर भी सहज महसूस करेंगी कि क्लास में उनके किसी एक बच्चे को पढ़ाने वाले शिक्षक के हाथ में बंदूक है। जवाब में इवांका ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं मालूम कि कैसा महसूस करूंगी। लेकिन इस बारे में उच्च मापदंड अपनाया जाना चाहिए कि स्कूल में किसके पास बंदूक होगी। 
विज्ञापन

हाई स्कूल के पूर्व छात्र की फायरिंग में 17 लोगों की मौत हो गई थी

ivanka trump says Do not mind the idea of handling arms for teachers
इवांका ट्रंप
लेकिन यह भी जानती हूं कि सुरक्षा सुनिश्चित करने का केवल एक ही समाधान नहीं होता।’ राष्ट्रपति की 36 वर्षीय बड़ी बेटी और व्हाइट हाउस की वरिष्ठ एडवाइजर इवांका से जब पूछा गया कि क्या वह कमांडर-इन-चीफ को इस मुद्दे पर सुझाव देंगी, तो उन्होंने कहा, ‘ छात्रों की सुरक्षा की मंशा से योग्य और सक्षम शिक्षकों को हथियार रखने की इजाजत देना कोई खराब आइडिया नहीं है। लेकिन इस आइडिया पर बहस की जरूरत है।’ 

गौरतलब है कि हाल ही में फ्लोरिडा के पार्कलैंड स्थित एक स्कूल में हाई स्कूल के पूर्व छात्र की फायरिंग में 17 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद ही ट्रंप ने 20 फीसदी शिक्षकों को हथियारबंद करने का सुझाव दिया था। ट्रंप ने यह भी कहा था कि अतिरिक्त सुरक्षा गार्डों की अपेक्षा शिक्षकों का सुरक्षा के लिए इस्तेमाल करना बहुत ही कम खर्चीला काम होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा था कि शिक्षकों को हथियार देने से पहले उन्हें ट्रेनिंग भी दी जानी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed