{"_id":"5b0ef8454f1c1ba36e8b56ab","slug":"it-is-not-necessary-to-include-pak-in-nsg-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसजी में पाक को शामिल करना आवश्यक नहीं : अमेरिका ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
एनएसजी में पाक को शामिल करना आवश्यक नहीं : अमेरिका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 31 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका स्थित अंतरराष्ट्रीय परमाणु प्रसार निगरानी संस्था ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान को एनएसजी में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। परमाणु निगरानी संस्था का कहना है कि पाकिस्तान में अवैध परमाणु खरीद बोर्ड और सेना व नागरिक परमाणु कार्यक्रमों को विभाजित करने से उसका इनकार मुख्य कारण है।
विज्ञापन
डेविड अल्बर्र्टराइट, साराह बुर्खुद और फ्रैंक राबिआन द्वारा लिखित रिपोर्ट को इंस्टीच्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्यूरिटी (आईएसआईएस) ने जारी किया है। आईएसआईएस का कहना है कि परमाणु आपूर्ति समूह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान की अर्जी को इस वक्त मंजूर नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
साथ पाकिस्तान में काहुता परमाणु संयंत्र स्थल की मौजूदा उपग्रहीय तस्वीर जारी की गई है।