{"_id":"5acdb3794f1c1b593e8b47cd","slug":"it-is-like-an-arms-race-between-russia-and-facebook-said-mark-zuckerberg-on-facebook-data-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रूस और फेसबुक के बीच है हथियारों की होड़'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
'रूस और फेसबुक के बीच है हथियारों की होड़'
बीबीसी, हिंदी
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेटा से छेडछाड़ के आरोपों का सामना कर रही कंपनी फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग अपना पक्ष रखने और सवालों के जवाब देने के लिए अमेरिकी सीनेटरों के सामने पेश हुए। जुकरबर्ग ने सांसदों के सामने माना कि उनसे गलती हुई क्योंकि वो राजनीतिक उद्देश्यों के लिए फेसबुक के डेटा के इस्तेमाल को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा सके। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी में बड़े स्तर का बदलाव लाया जा रहा है और वो इस बात की तह तक जाएंगे कि राजनीतिक फायदे के लिए किस तरह फेसबुक के डेटा का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
जुकरबर्ग ने ये भी कहा कि फेसबुक रूस द्वारा डेटा से छेड़छाड़ की कोशिशों का लगातार सामना कर रहा है। उन्होंने रूस के इस कथित हस्तक्षेप की तुलना हथियारों की होड़ से की। उन्होंने कहा, "ये हथियारों की रेस है। वो लगातार बेहतर भी हो रहे हैं।" जकरबर्ग कैंब्रिज एनालिटिका डेटा स्कैंडल के बाद की परिस्थितियों में उठ रहे सवालों के जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपने जवाब में ये भी बताया कि 2016 के अमेरिकी चुनाव में रूसी दखल की जांच करने वाले स्पेशल काउंसिल रॉबर्ट म्यूलर ने भी फेसबुक स्टाफ से पूछताछ की है। हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट किया है कि उनसे कोई पूछताछ नहीं हुई है। जुकरबर्ग ने ये भी बताया कि उनके स्टाफ से जो पूछताछ हुई है वो गोपनीय है और इसके बारे में वे कोई जानकारी नहीं देंगे।
विज्ञापन