फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   It is impossible to control nuclear weopen with US and Russian initiative

'अमेरिका-रूस के बगैर परमाणु हथियारों में कमी ला पाना कठिन'

Sun, 03 Apr 2016 01:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Apr 2016 01:28 AM IST
सार

  • परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति का संबोधन
  • भारत-पाक को दी ‘गलत दिशा में न बढ़ने’ की नसीहत

विज्ञापन
It is impossible to control nuclear weopen with US and Russian initiative
ओबामा - फोटो : Reuters

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि हम भारत और पाकिस्तान के मामले में सुधार देखने के इच्छुक हैं। परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि जब तक खुद अमेरिका और रूस परमाणु हथियारों को कम करने की दिशा में आगे नहीं बढ़ते, तब तक बड़े पैमाने पर इनमें कमी ला पाना बहुत मुश्किल है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान को सुनिश्चित करना होगा कि सैन्य साजोसामान का विकास करते हुए दोनों देश गलत दिशा में आगे न बढ़ें। परमाणु ऊर्जा सम्मेलन के बाद वैश्विक नेताओं ने माना है कि नॉन-स्टेट एक्टर्स को परमाणु सामग्री से दूर रखने के लिए अभी और प्रयास करने की जरूरत है। इससे पहले परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत और पाकिस्तान को अपने परमाणु हथियार कम करने को कहा था।
विज्ञापन


परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के दौरान 50 से ज्यादा देशों के नेताओं ने परमाणु और रेडियोएक्टिव आतंक को ‘अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा’ बताते हुए कहा यह खतरा लगातार बड़ा होता जा रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन के आखिर में ओबामा ने भारत और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को कम करने की जरूरत पर जोर देते हुए दोनों देशों को यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि वे ‘गलत दिशा में न बढ़ें’।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed