फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   islami leader acused for communal speech by a new york court

अबु हमजा चरमपंथी मामलों में दोषी करार

Tue, 20 May 2014 02:59 PM IST
Updated Tue, 20 May 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
islami leader acused for communal speech by a new york court

न्यूयॉर्क की एक अदालत ने मिस्र में पैदा हुए उग्र इस्लामी उपदेशक इमाम अबु हमज़ा को चरमपंथ के ग्यारह मामलों में दोषी पाया है। लंदन की एक मस्जिद में तेज़तर्रार इस्लामी उपदेशक रहे अबु हमज़ा को लगभग दो वर्ष पहले ब्रिटेन से अमरीका लाया गया था।

विज्ञापन



उन पर यमन में वर्ष 1998 में पश्चिमी देशों के पर्यटकों की हत्या, अमरीका में जेहादी कैम्प स्थापित करने और अफ़ग़ानिस्तान में अल-क़ायदा और तालिबान को मदद पहुंचाने के आरोप थे।
विज्ञापन


अबु हमज़ा इन आरोपों से इंकार करते रहे हैं। मुक़दमे की सुनवाई के दौरान अबु हमज़ा ने कहा कि वे ओसामा बिन लादेन को चाहते थे लेकिन उनके तौर-तरीक़ों से सहमत नहीं थे। इस मामले में उन्हें उम्रक़ैद की सज़ा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'चरमपंथियों के प्रशिक्षक'

इस्लामी उपदेशक अबु हमज़ा ब्रिटेन में तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने अमरीका पर चरमपंथी हमलों के बाद फिंसबरी पार्क मस्जिद के बाहर भाषण दिया था जिसमें उन्होंने विमानों का अपहरण करने वालों की सराहना की थी।

इसके बाद वर्ष 2012 में उन्हें प्रत्यर्पण के ज़रिए ब्रिटेन से अमरीका लाया गया था। हमज़ा को हत्या के लिए उकसाने और नफ़रत भरे भाषण के लिए सात साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी।

न्यूयॉर्क में आठ पुरुषों और चार महिलाओं वाली ज्यूरी सर्व सहमति से इस निर्णय पर पहुंची कि हमज़ा चरमपंथ संबंधी 11 मामलों में दोषी हैं। मैनहट्टन में यूएस अटार्नी प्रीत भरारा का कहना है, ''प्रतिवादी को दोषी पाया गया, इसके लिए नहीं कि उन्होंने क्या कहा था, बल्कि उसके लिए जो उन्होंने किया था।''


भरारा का कहना है, ''अबु हमज़ा एक उपदेशक नहीं हैं बल्कि चरमपंथियों को प्रशिक्षण देने वाले हैं।'' पूरे मुक़दमे के दौरान अबु हमज़ा दावा करते रहे कि उन्होंने ब्रितानी सुरक्षा सेवा एमआई-5 की मदद की थी।

अबु हमज़ा को नौ सितम्बर को सज़ा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed