फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Islamabad denies surgical strikes at united nation, india says Pakistan wasting time

पाक के आरोप पर भारत का जवाब- UN का समय बर्बाद कर रहा पाकिस्तान

Wed, 04 Oct 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 04 Oct 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
Islamabad denies surgical strikes at united nation, india says Pakistan wasting time
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : ANI

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत पर आरोप लगाया है कि वो उसे जंग के लिए उकसाने के लिए पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक का झूठा दावा कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में चर्चा के दौरान पाक की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने यह बात कही।

विज्ञापन


पाक के इस आरोप के जवाब में भारत ने कहा कि पाक बार-बार एक ही बात को कह कर संयुक्त राष्ट्र का समय बर्बाद कर रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र में स्‍थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने यूएन में एक लड़की का फोटो पेश किया। जिसको लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाक की फजीहत भी हुई थी।
विज्ञापन


फोटो में जिसे पैलेट गन का शिकार हुई कश्मीरी लड़की बताया गया असलियत में वो कश्मीरी नहीं फलिस्तीनी लड़की निकली।

पढ़ें: पाकिस्तान की उम्मीदों पर चीन ने फेरा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव की एक रिपोर्ट पर बहस के दौरान लोधी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का दावा और भारत की ओर से एलओसी के पार इस तरह के कार्रवाई फिर करने की धमकी दिया जाना संयुक्त राष्ट्र चार्टर की निषेधाज्ञा का स्पष्ट उल्लंघन है।

एक बार फिर कश्मीर का मसला संरा के मंच पर उठाते हुए लोधी ने भारत पर कश्मीर घाटी में आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कश्मीर की आवाम के खिलाफ अपराधों को दबाने और दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए भारत कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर रोजाना संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed