फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   isis killed american journalist for money.

अमेरिकी पत्रकार के हत्यारों ने मांगी थी फिरौती

Fri, 22 Aug 2014 08:44 AM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
isis killed american journalist for money.

इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने अमरीकी पत्रकार जेम्स फॉली की रिहाई के लिए आठ करोड़ पाउंड यानी आठ अरब रूपए की मांग की थी।

विज्ञापन


फॉली ग्लोबल पोस्ट अखबार के लिए काम करते थे। अखबार के सीईओ फिलिप बालबोनी का कहना था कि इस्लामिक स्टेट ने पिछले साल पैसे मांगे थे।

फॉली का अपहरण नवंबर 2012 में हुआ था और इस हफ्ते एक वीडियो जारी किया गया जिसमें फॉली का सर कलम करते हुए दिखाया गया है।

अमरीका ने फॉली की हत्या के मामले में आपराधिक जांच शुरु कर दी है। अमरीका के अटार्नी जनरल एरिक होल्डर ने जांच की घोषणा करते हुए कहा कि अमरीका की याद्दाश्त कमजोर नहीं है।

उनका कहना था, ''हमने आपराधिक जांच शुरु कर दी है। जिन लोगों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है उन्हें ये समझने की जरुरत है कि हमारा न्याय विभाग, रक्षा विभाग और इस देश की याद्दाश्त लंबी है और हमारी पहुंच दूर तक है।

विज्ञापन

हत्या करने वाला चरमपं‌थी ब्रिटेन का था?

isis killed american journalist for money.

इस बीच ब्रिटेन में पुलिस और सुरक्षा सेवाओं का कहना है कि वो इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि फॉली को मारने वाला जिहादी ब्रितानी था या नहीं।

अपुष्ट खबरों के अनुसार हत्यारे का बोलने का तरीका लंदन या दक्षिण पूर्व इंग्लैंड जैसा था।

इस वीडियो में चरमपंथियों ने चेतावनी दी है कि अगर अमरीका उत्तरी इराक में बमबारी नहीं रोकेगा तो एक और अमरीकी की हत्या की जाएगी।

हालांकि इस चेतावनी के बाद भी मोसूल के पास अमरीकी बमबारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed