{"_id":"581f34394f1c1b067fb37381","slug":"isis-calls-for-terror-attacks-in-america-on-election-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव के दिन IS की हमले की धमकी, मुस्लिमों से दूर रहने को कहा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव के दिन IS की हमले की धमकी, मुस्लिमों से दूर रहने को कहा
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Sun, 06 Nov 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) अमेरिकी चुनाव में खलल डालने की फिराक में है। आईएस ने चुनाव के दिन अमेरिकी मतदाताओं की हत्या करने के लिए लोगों को उकसाया है। साथ ही मुस्लिमों से अमेरिका की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेने को कहा है। आतंकियों पर निगाह रखने वाले अमेरिका के एसआईटीई इंटेलीजेंस ग्रुप ने इसकी जानकारी दी है।
ग्रुप की डायरेक्टर रिट्ज काट्ज ने ट्वीट कर बताया कि आईएस के अल हयात मीडिया सेंटर के सात पेज के एक घोषणा पत्र में हमले को लेकर खुलासा हुआ है। इसमें आतंकियों से अमेरिकी मतदाताओं की हत्या करने और मतपेटियों को नष्ट करने को कहा गया है।
इसमें कहा गया कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में कोई अंतर नहीं है। दोनों पार्टियों की नीतियां इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ हैं। अंग्रेजी में लिखे आईएस के इस घोषणा पत्र में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार टिम कैने और मारे गए मुस्लिम सैनिक के पिता खिजर खान की तस्वीर भी प्रकाशित की गई है।