फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   ISIS calls for terror attacks in america on election day

अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव के दिन IS की हमले की धमकी, मुस्लिमों से दूर रहने को कहा

Sun, 06 Nov 2016 07:31 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन 
एजेंसी/वाशिंगटन  Updated Sun, 06 Nov 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
ISIS calls for terror attacks in america on election day
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) अमेरिकी चुनाव में खलल डालने की फिराक में है। आईएस ने चुनाव के दिन अमेरिकी मतदाताओं की हत्या करने के लिए लोगों को उकसाया है। साथ ही मुस्लिमों से अमेरिका की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेने को कहा है। आतंकियों पर निगाह रखने वाले अमेरिका के एसआईटीई इंटेलीजेंस ग्रुप ने इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन


ग्रुप की डायरेक्टर रिट्ज काट्ज ने ट्वीट कर बताया कि आईएस के अल हयात मीडिया सेंटर के सात पेज के एक घोषणा पत्र में हमले को लेकर खुलासा हुआ है। इसमें आतंकियों से अमेरिकी मतदाताओं की हत्या करने और मतपेटियों को नष्ट करने को कहा गया है। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में कोई अंतर नहीं है। दोनों पार्टियों की नीतियां इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ हैं। अंग्रेजी में लिखे आईएस के इस घोषणा पत्र में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार टिम कैने और मारे गए मुस्लिम सैनिक के पिता खिजर खान की तस्वीर भी प्रकाशित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed