फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   ISI cornered mystery of the death of Taliban leader Mullah

आईएसआई ने छिपाया मुल्ला की मौत का रहस्य

Mon, 17 Aug 2015 12:18 AM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
ISI cornered  mystery of the death of Taliban leader Mullah

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने तालिबान सरगना मुल्ला उमर की मौत की खबर को छिपाए रखा था। अमेरिका के पेंटागन के पूर्व शीर्ष अधिकारी के मुताबिक आईएसआई को मुल्ला उमर की मौत की जानकारी थी।

विज्ञापन


2009 से 2013 तक डिफेंस फॉर अफगानिस्तान-पाकिस्तान के डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी रहे डेविड सेडनी ने कहा कि आईएसआई की ओर से मुल्ला की मौत को रहस्य बनाए रखना अमेरिका-पाक खुफिया सहयोग की असफलता के साथ ही अमेरिकी खुफिया की भी नाकामयाबी थी।
विज्ञापन


पाकिस्तान आमतौर पर तालिबान सरगना मुल्ला की मौत के बारे में किसी तरह की जानकारी होने से साफ इनकार करता रहा है। वहीं, आतंकवादी समूहों की गहन जानकारी रखने वाले सेडनी ने पाकिस्तान के इस तर्क को मानने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी महीने हुआ खुलासा

ISI cornered  mystery of the death of Taliban leader Mullah

ओसामा बिन लादेन के खिलाफ अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले सेडनी का कहना है कि पाक सरकार और आईएसआई के कुछ लोग मुल्ला की मौैत के बारे में जानते थे, लेकिन इसे जानबूझकर छिपाकर रखा।

पाकिस्तान का तालिबान के नेतृत्व पर काफी प्रभाव है, जिसके चलते पिछले महीने उसने अफगान सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता कराई।

करीब 20 सालों तक तालिबान की कमान संभालने वाले एक आंख के आतंकी मुल्ला की कराची में 23 अप्रैल 2013 की मौत का खुलासा इसी महीने हुआ। इसके बाद तालिबान, फिर व्हाइट हाउस, फिर अफगानिस्तान और पाकिस्तान सरकार ने भी मुल्ला की संदिग्ध मौत की पुष्टि कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed