फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   IS terrorist omar the Chechen killed in US attack

मारा गया आईएस का शीर्ष कमांडर ‘उमर द चेचन’ 

Wed, 16 Mar 2016 04:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 04:28 AM IST
सार

  •  

विज्ञापन
IS terrorist omar the Chechen killed in US attack
आेमर - फोटो : social media

विस्तार

‘उमर द चेचन’ के नाम से कुख्यात आईएस के एक शीर्ष कमांडर की पूर्वोत्तर सीरिया में मौत हो गई है। यह आतंकी अमेरिकी गठबंधन सेना के हमले में घायल हो गया था। इसकी पुष्टि सोमवार को पेंटागन ने भी की।

विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ‘उमर द चेचन’ संभवत: उस वक्त घायल हो गया था जब एक सप्ताह पहले चार मार्च को एक जिहादी काफिले पर हमला किया गया था। अधिकारियों की मानें तो यह हमला आतंकी उमर अल-शिशानी उर्फ ‘उमर द चेचन’ को ही निशाना बनाकर किया गया था।
विज्ञापन


पेंटागन के प्रवक्ता व नेवी कप्तान जेफ डेविस ने कहा कि हम लोगों का मानना है कि शिशानी की मौत घायल होने के बाद ही हुई।

गौरबलत है कि ‘उमर द चेचन’ उर्फ शिशानी का एक और नाम तरखान बतिराशविली भी था। वह अमेरिका की ‘मोस्ट वांटेड’ फेरहिस्त में शामिल था। अमेरिका ने इस आतंकी के सिर पर 50 लाख डॉलर का ईनाम रखा था। अमेरिका के लिए चेचन आईएस के सबसे वांछित सरगनाओं में से एक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed