फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   IS planning to rebuild terrorism through women says American intelligence agency

आईएस की योजना, महिलाओं से होगा आतंक का पुनर्जन्म

Tue, 28 Nov 2017 04:08 AM IST
एजेंसी/वॉशिंगटन
एजेंसी/वॉशिंगटन Updated Tue, 28 Nov 2017 04:08 AM IST
विज्ञापन
IS planning to rebuild terrorism through women says American intelligence agency
सीरिया - फोटो : FILE PHOTO
हम अपने बेटे-बेटियों को बताएंगे कि आईएस के राज में जिंदगी कितनी खुशहाल थी। उन्हें इतना ताकतवर और तेज बनाएंगे कि वे खलीफा का वह राज वापस ला सकें। सीरिया से अपने घर मोरक्को लौटी एक महिला जराह ने यह बात कही। महिला छह महीने पहले आतंकी संगठन के लिए लड़ने सीरिया भागी थी। 
विज्ञापन



अमेरिकी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक सीरिया और इराक में आईएस के कमजोर पड़ने के बाद वहां से लड़ाके, महिलाएं और बच्चे भाग रहे हैं। वे उत्तरी अफ्रीका से लेकर पश्चिमी यूरोप के कई देशों में अपने घरों में वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन


यहां लौटी सभी महिलाएं एक जैसी कहानी सुनाती हैं कि उनके पति आर्थिक फायदे के लिए सीरिया गए और मजबूरी में हम भी उनके साथ चल दिए। अब आईएस के आतंक से भागकर अपने घर लौटना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा अधिकारियों को डर है कि हकीकत में ज्यादातर महिलाएं झूठ बोल रही हैं। उन्होंने सीरिया छोड़ा है, लेकिन उनकी सोच और आत्मा ने नहीं। उनके दिमाग में अब भी आईएस का आकर्षण है और उनका मकसद जराह की तरह आईएस की विचारधारा को फैलाना है।

 दावा है कि आईएस के नेताओं ने महिलाओं को इस तरह के दिशा-निर्देश देकर दूसरे देशों में भेजा है। ताकि भविष्य में एक बार फिर आईएस ताकतवर होकर लौट सके। 

मुश्किल है इन महिलाओं को रोकना
इंटरनेशनल सेंटर फार द स्टडी ऑफ वाइलेंस एक्सट्रीमिज्म की निदेशक एनी स्पेकहार्ड कुछ महिलाएं ऐसी जरूर होंगी, जिन्हें जबरदस्ती सीरिया ले जाया गया है, लेकिन ज्यादातर कट्टरपंथी बन चुकी हैं। इन महिलाओं पर कार्रवाई भी मुश्किल है।


 आईएस से लौटे जिन लोगों ने अपराध किया है, उन्हें जेल भेज दिया जाएगा, लेकिन कानून में यह साफ नहीं है कि उनकी पत्नी और मां के साथ क्या किया जाए। जिनका हिंसा में कोई सीधा हाथ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed