{"_id":"06edefbd26e0b235f991e6a999fc653a","slug":"is-killed-american-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने की महिला बंधक की हत्या की पुष्टि","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने की महिला बंधक की हत्या की पुष्टि
Updated Wed, 11 Feb 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी राहतकर्मी कायला मुलर की हत्या की पुष्टि की है। मुलर को सीरिया में इस्लामिक स्टेट ने बंधक बना लिया था। ओबामा का कहना था कि अमेरिका इस 26 वर्षीय राहतकर्मी की हत्या के लिए जिम्मेदार चरमपंथियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को इस्लामिक स्टेट ने कहा कि था कि इस महिला की मौत जॉर्डन की ओर से किए गए हवाई हमले में हो गई थी हालांकि जॉर्डन की सरकार ने इससे इनकार किया था। मुलर के परिवार वालों का कहना था कि इस खबर से उनका 'दिल टूट गया' है।मुलर को साल 2013 में सीरिया के एलेप्पो शहर से अगवा कर लिया गया था। बीबीसी संवाददाता का कहना है कि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कैसे या कब मुलर की मौत हुई।
विज्ञापन