फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   is is can attack on india

भारत पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा इस्लामिक स्टेट

Wed, 29 Jul 2015 09:40 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Wed, 29 Jul 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
is is can attack on india

इराक और सीरिया में अपनी खिलाफत चलाने वाला खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) भारत पर बड़ा हमला करने की फिराक में है। इसके लिए उसने बाकायदा तैयारी भी करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आईएस ने अपने खतरनाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तालिबान आतंकियों को एकजुट भी करना शुरू कर दिया है।

इसके अलावा उसने अल कायदा जैसे खतरनाक आतंकी संगठनों से आरपार की इस लड़ाई में साथ देने की अपील भी की है। एक अमेरिकी मीडिया समूह ने आईएस के आंतरिक भर्ती दस्तावेजों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह सनसनीखेज दावा किया है।
विज्ञापन

आर पार की जंग की फिराक में है आईएस

is is can attack on india

हालांकि भारतीय खुफिया एजेंसियां पहले ही देश में आईएस की मौजूदगी को सिरे से खारिज कर चुकी हैं। यूएसए टुडे में मंगलवार को छपी अमेरिकी मीडिया इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट में पाकिस्तान तालिबान से जुडे़ एक पाक नागरिक से हासिल किए गए उर्दू में लिखे 32 पेज के इस दस्तावेजों का हवाला दिया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘दस्तावेज आगाह करता है कि आईएस भारत में बडे़ आतंकी हमलों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। यह हमला अमेरिका को उकसाएगा, जिससे आईएस आर-पार की जंग करने की फिराक में है।’

रिटायर्ड सीआईए अधिकारी और अब ब्रुकलिन इंस्टीट्यूट में सीनियर फेलो ब्रूस रिडेल ने कहा कि भारत पर हमला करके आईएस अपना कद बढ़ाना चाहता है और क्षेत्र में अपनी धाक जमाना चाहता है।

मिले कई दस्तावेज

is is can attack on india

उन्होंने कहा कि भारत पर हमला दक्षिण एशियाई आतंकियों के लिए सुनहरे अवसर के जैसा ही है। इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि भले ही अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ हमले करने की कोशिश में लगा हुआ है, मगर उसका जवाब मुस्लिम एकजुट होकर देंगे।

इसका नतीजा यह होगा कि अमेरिका के खिलाफ आखिरी जंग लड़ी जाएगी। उर्दू में मिले इन दस्तावेजों को अंग्रेजी में हार्वर्ड के एक विशेषज्ञ ने अनुवाद किया और इसकी कई सेवारत और अवकाशप्राप्त खुफिया अधिकारियों से जांच कराई गई।

दस्तावेज का शीर्षक है ‘खिलाफत का संक्षिप्त इतिहास, पैगंबर के मुताबिक खिलाफत’। न्यूज साइट के मुताबिक, आईएस दर्जनों पाक और अफगानी तालिबान आतंकियों को एकजुट कर उनका दस्ता बनाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

बनाना चाहता है नेटवर्क

is is can attack on india

वहीं, अमेरिका ने कहा है कि वह अफगानिस्तान में आईएस की मौजूदगी पर निगाह रखे हुए है। रूस ने कहा है कि आईएस ने अपने संगठन में सौ से ज्यादा देशों से आतंकी लड़ाकों को भर्ती किया है।

जो आगे चलकर वैश्विक स्थिरता के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा के प्रमुख अलेक्जेंडर बोर्तनिकोव ने कहा कि आईएस दुनिया में आतंकियों का एक नेटवर्क बनाना चाहता है।

जिससे उन देशों के लिए भी खतरा हो सकता है।जहां से आईएस में शामिल होने के लिए जिहादी आए हैं। आईएस इसके लिए युवाओं को निशाना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed