'आईएस के खिलाफ ईरान की जरूरत नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की की राजधानी अंकारा में अमेरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने आईएस के खिलाफ संघर्ष में ईरान के शामिल होने का विरोध किया है।
जॉन केरी ने पत्रकारों से तुर्की में कहा कि पेरिस वार्ता में 'ईरान के शामिल होने' के मसले पर लेकर औपचारिक चर्चा नहीं हुई है।
उन्होंने कहा, "लेकिन मैं सोचता हूं कि सीरिया और अन्य जगहों पर ईरान की संलिप्तता जैसे कई अन्य मसलों के मद्देनजर इस समय के हालात में...यह सही नहीं होगा।"
पेरिस वार्ता में ईरान का मुद्दा
इस सप्ताही अमेरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान का विस्तार करने की अपनी योजना सार्वजनिक की थी।
दस अरब देशों ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान में अमेरीका की मदद पर सहमति जताई है। ईरान और अमेरीका दोनों ने उत्तरी और पश्चिमी इराक में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ सैन्य सहायता का प्रस्ताव किया है। लेकिन अमरीका ईरान के परमाणु कार्यक्रम और सीरिया नीति से सहमत नहीं है।
ईरान ने सीरिया में बशर अल-असद सरकार का समर्थन किया, लेकिन अमेरीका, यूरोपीय देश और खाड़ी के कुछ देश उनको सत्ता से बेदखल करने वाले विद्रोहियों का समर्थन कर रहे हैं।