फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Investigation against white police officer in case of shooting of black security personnel

शिकागो : अश्वेत सुरक्षा कर्मी पर गोली चलाने के मामले में श्वेत पुलिस अधिकारी के खिलाफ जांच

Wed, 14 Nov 2018 02:14 PM IST
भाषा, शिकागो
भाषा, शिकागो Updated Wed, 14 Nov 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
Investigation against white police officer in case of shooting of black security personnel

इलिनॉय स्टेट पुलिस शिकागो में एक बार के बाहर एक संदिग्ध को पकड़ने वाले अश्वेत सुरक्षा कर्मी पर गोली चलाने के मामले में एक श्वेत अधिकारी के खिलाफ जांच कर रही है। अधिकारी को घटना के बाद छुट्टी पर भेज दिया गया था। घटना रविवार तड़के मिडवेस्टर्न शहर के 32 किलोमीटर दक्षिण में रॉबिन्स शहर के ‘मैनीज ब्लू रूम लाउंज’ में हुई थी। बार में काम करने वाले सुरक्षा कर्मी जेमेल रॉबरसन (26) ने मामले में उस समय हस्तक्षेप किया था, जब वहां एक झगड़ा शुरू हुआ और किसी ने अचानक वहां गोलियां चलानी शुरू कर दीं। 

विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय पुलिस के कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना में बंदूकधारी सहित चार लोग घायल हो गए थे, लेकिन किसी की भी जान को कोई खतरा नहीं है। चश्मदीदों के मुताबिक इस बीच, नजदीकी मिडलोथिआन गांव से एक पुलिस अधिकारी वहां पहुंचा और उसने रॉबरसन को गोली मार दी, जबकि उसने सुरक्षा कर्मी की वर्दी पहनी थी और उसपर ‘सुरक्षा’ भी लिखा था।
विज्ञापन


चश्मदीद एडम हैरिस ने शिकागो टेलीविजन स्टेशन ‘डब्ल्यूजीएन’ को बताया कि रॉबरसन ने एक व्यक्ति को घुटनों के बल बैठा रखा था और उसपर बंदूक तान रखी थी। 
हैरिस ने बताया कि सब लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। वह सुरक्षा कर्मी था लेकिन पुलिस ने एक अश्वेत व्यक्ति को बंदूक के साथ देखा और उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद रॉबरसन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। जांच कर रहे अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन विभाग के एक कर्मी ने उसके (रॉबरसन पर गोली चलाने वाले कर्मी के) श्वेत होने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिडलोथिआन पुलिस के प्रमुख डेनियल डेलाने ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि जेमेल रॉबरसन एक बहादुर व्यक्ति था जो मौके पर मौजूद बंदूकधारियों का खात्मा करने के लिए पूरी जान लगा रहा था। इलिनॉय स्टेट पुलिस ने पूरे मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। रॉबरसन के परिवार ने मिडलोथिआन गांव और अज्ञात अधिकारी के खिलाफ अश्वेत सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले के मुकदमा भी दायर किया है। सोशल मीडिया की एक खबर के अनुसार रॉबरसन के अंतिम संस्कार के लिए ‘गो फंड मी’ अभियान ने ऑनलाइन 90,000 डॉलर भी एकत्रित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed