फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   International award to mard ko dard nahi hota

टोरंटो फिल्म महोत्सव ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ ने जीता अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Tue, 18 Sep 2018 03:24 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
International award to mard ko dard nahi hota

मुंबई के निदेशक वासन बाला की फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ को 43वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘ग्रोल्स व्यूअर्स च्वाइस अवार्ड’ मिला है। ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ ने डेविड गार्डन की ‘ग्रींस हैलोवीन’ और सैम लेविंसन की ‘एसेसिनेशन नेशन’ को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। ये दोनों फिल्में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


‘मर्द को दर्द नहीं होता’ को टीआइएफएफ के ‘मिडनाइट मैडनेस’ सेशन में प्रदर्शित किया गया। रविवार दोपहर फिल्म को पुरस्कार मिलने के बाद निर्देशक बाला ने कहा, ‘मुझे अभी तक यकीन नहीं हो रहा है। शायद मुंबई वापस जाते समय यकीन हो जाए।’ फिल्म में नवोदित अभिनेता अभिमन्यु दसानी और राधिका मदान ने अभिनय किया है। दसानी ने एक ऐसे युवक का किरदार निभाया है, जो एक रोग से ग्रसित है, जिसके चलते उसे दर्द नहीं होता।
विज्ञापन


‘द मैन हू फील्स नो पेन’ अंग्रेजी टाइटिल वाली यह फिल्म 70 और 80 के दशक में मार्शल आर्ट पर आधारित एक्शन कॉमेडी से भरपूर है। वहीं, लंदन में रहने वाली भारतीय मूल की संध्या सूरी की निर्देशित भारतीय फिल्म ‘द फील्ड’ ने आईडब्ल्यूसी इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड जीता है। उन्होंने कहा, ‘यह आश्चर्यजनक है कि टीआईएफएफ में ग्रामीण भारत की एक महिला के बारे में बनी फिल्म को मान्यता मिली है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed