{"_id":"57c023454f1c1b4339d4edb2","slug":"indo-us-bilateral-ties-will-be-good-for-the-economies-of-both","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए जरूरी है भारत-अमेरिका के बीच मजबूत रिश्ते","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए जरूरी है भारत-अमेरिका के बीच मजबूत रिश्ते
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 26 Aug 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
व्हाइट हाउस
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाइट हाउस का कहना है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो दृष्टिकोण साझा किया था उसके अनुसार अमेरिका और भारत के मजबूत आर्थिक संबंधों से दोनों देशों में रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं और उनकी अर्थव्यवस्था भी दृढ़ होगी।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘राष्ट्रपति का मानना है कि दोनों देशों के बीच प्रभावी सहयोग से दोनों देशों की अर्थव्यवस्था में सुधार हो सकता है। रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल सकता है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ओबामा को इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नरेंद्र मोदी के रूप में एक प्रभावी वार्ताकार और सहयोगी मिल गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के शुरुआती साढ़े सात साल के दौरान हुई प्रगति से खुश हैं और हम अगले पांच माह भी ऐसे प्रयास करते रहेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी और वाणिज्य मंत्री पेनी प्रिट्जकर दूसरी रणनीतिक और वाणिज्यिक वार्ता के लिए अगले सप्ताह भारत आएंगे।
विज्ञापन