{"_id":"5806e4544f1c1b434b703296","slug":"indo-american-hotelier-vikram-chatwal-accused-of-burning-2-dogs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर होटल व्यापारी विक्रम चटवाल पर लगा दो कुत्तों को जलाने का आरोप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मशहूर होटल व्यापारी विक्रम चटवाल पर लगा दो कुत्तों को जलाने का आरोप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Oct 2016 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के मशहूर अमेरिकी होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल पर कथित तौर पर दो कुत्तों को जलाने का आरोप लगा है। न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक 44 वर्षीय चटवाल सोमवार को खुद पुलिस स्टेशन आकर पेश हुए हैं। चटवाल पर झगड़ा, उत्पीड़न, पशु को घायल करना, अपनी लापरवाही से दूसरे की जान को जोखिम में डालने और आगजनी के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
लोकल न्यूज वेबसाइट पैच डॉट काम के अनुसार, विक्रम पर ये आरोप 7 अक्टूबर को हुई घटना के आधार पर लगाए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि विक्रम चटवाल के घर के बाहर एक महिला अपने कुत्तों को टहला रही थी।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर विक्रम का उस महिला से झगड़ा हो गया। गुस्से में आए विक्रम ने कथित रूप से अपना लाइटर और एयरोसोल कैन निकाला और उनसे दोनों कुत्तों को आग लगा दी। हालांकि इस घटना में कुत्ते मामूली रूप से जले हैं। पुलिस का कहना है कि विक्रम चटवाल को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन