फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   indians support donald trump

भारतीय चाहते हैं डॉनल्ड ट्रंप बने राष्ट्रपति

Fri, 29 Jan 2016 05:25 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
indians support donald trump

अमेरिका में भारतीय मूल के कुछ अमेरिकी नागरिकों ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल मशहूर धनी व्यवसाई डॉनल्ड ट्रंप को समर्थन देने का एलान किया है।

विज्ञापन


अधिकतर न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में रहने वाले इन भारतीय मूल के लोगों ने डॉनल्ड ट्रंप के समर्थन में एक संगठन भी बनाया है जिसका नाम है, 'इंडियन अमेरिकन्स फॉर ट्रंप 2016।' भारतीय अमेरिकियों के इस संगठन का मानना है कि इस वर्ष होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप अमेरिका के लिए सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


ने एक बयान जारी कर कहा, "हमारे संगठन, इंडियन अमेरिकन्स फॉर ट्रंप 2016 से जुड़े लोग सारे अमेरिकियों से अपील करते हैं कि वे हमारे साथ जुड़ें और अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए डॉनल्ड ट्रंप को अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनाने में मदद करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

'जरूरी है कि डॉनल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनें'

indians support donald trump

संगठन के उपाध्यक्ष आनंद आहूजा ने कहा कि आतंकवाद से लड़ना हो या अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाना हो, सबके लिए जरूरी है कि डॉनल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनें।

आनंद आहूजा कहते हैं,"इस समय बहुत जरूरी है कि कोई मजबूत नेता हो जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक गठबंधन बनाए, क्योंकि आतंकवाद का खतरा बढ़ता जा रहा है, आईएस, बोको हराम जैसे गुट बढ़ते जा रहे हैं। और इनसे निपटने के लिए इस समय अमेरिका में सबसे मजबूत और असरदार नेता सिर्फ डॉनल्ड ट्रंप हैं।"

'इंडियन अमेरिकन्स फॉर ट्रंप 2016' में शामिल अधिकतर लोग भारतीय मूल के अमेरिकी पेशेवर हैं। संगठन के अध्यक्ष ए डी अमर बिज़नेस के प्रोफेसर हैं और उपाध्यक्ष आनंद आहूजा पेशे से वकील हैं।

भारतीय भी डॉनल्ड ट्रंप के समर्थन में

indians support donald trump

आनंद आहूजा का मानना है कि अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में भी बतौर सफल व्यवसायी डॉनल्ड ट्रंप का अनुभव काम आएगा। ट्रंप समर्थक इन भारतीयों का मानना है कि अमेरिका में गैर-कानूनी तौर पर रहने वाले करीब 1 करोड़ 20 लाख लोगों को भी देश से बाहर निकाला जाना चाहिए जिससे देश पर आर्थिक बोझ कम हो।

आनंद मानते हैं कि डॉनल्ड ट्रंप ऐसे लोगों को देश से बाहर निकालेंगे और लोगों के अमेरिका अवैध रूप से दाख‌िल होने पर रोक भी लगाएंगे।

वो कहते हैं," जहां तक मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाने की बात है, तो ट्रंप ने कहा है कि वह दीवार बनाएंगे और वह बना भी देंगे।" मुसलमानों को अमेरिका में प्रवेश देने से रोकने जैसे ट्रंप के कथित विवादित बयान के बारे में आनंद ने सफाई देते हुए कहा कि ट्रंप सभी मुसलमानों को अमेरिका में प्रवेश से रोकने की बात नहीं करते बल्कि सिर्फ उन लोगों के प्रवेश पर रोक की बात करते हैं जो चरमपंथ से जुड़े हों।

'इंडियन अमेरिकन्स फॉर ट्रंप 2016' का मकसद है, अधिक से अधिक भारतीय मूल के अमेरिकियों को डॉनल्ड ट्रंप का समर्थन करने के लिए तैयार करना। अमेरिका में अधिकतर भारतीय मूल के अमरिकी लोग डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक हैं।

लेकिन रिपब्लिकन पार्टी को समर्थन देने वाले कुछ भारतीयों में कई धनी लोग भी शामिल हैं। संगठन से जुड़े लोग न्यू हेम्पशियर और फलोरिडा जैसे प्रांतों में डॉनल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार में हाथ बंटाने भी जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed