फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian techie Srinivas Kuchibhotla mudrer pleads guilty, faces 50 years in jail

भारतीय इंजीनियर को मारने वाले को अमेरिकी अदालत ने 50 साल की सजा सुनाई

Wed, 07 Mar 2018 11:23 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Indian techie Srinivas Kuchibhotla mudrer pleads guilty, faces 50 years in jail
Srinivas Kuchibhotla - फोटो : social media
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में कई नस्लवादी हमले हुए थे। वहां एक सिरफिरे 51 वर्षीय एडम प्यूरिंटन ने एक भरी भरे बार में ओपन फायरिंग करते हुए एक भारतीय इंजीनियर की हत्या कर दी थी। एडम को इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला के हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया है।
विज्ञापन


उसे अमेरिका की एक अदालत ने बिना पेरौल के 50 साल कैद की सजा सुनाई है। प्यूरिंटन के द्वारा की गई ओपन फायरिंग में  दो अन्य जिसमें एक श्रीनिवास का दोस्त आलोक और ईयान ग्रिलॉट भी घायल हुए थे। जिस समय अमेरिका में ये वारदात हुई थी तब भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया था। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि हमलावर नस्लीय रूप से प्रेरित था और गोली मारने से पहले चिल्लाया था- ‘मेरे देश से निकल जाओ।’ यह हमला अमेरिका के कंसास राज्य स्थित ऑस्टिन्स ग्रिल एंड बार में उस वक्त हुआ था जब एक कंपनी में 32 वर्षीय एविएशन इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला एक भारतीय दोस्त आलोक मदासनी के साथ वहां पहुंचे थे। वहीं 51 वर्षीय एडम प्यूरिंटन नशे में बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रीनिवास की हत्या 22 फरवरी 2017 को हुई थी

Indian techie Srinivas Kuchibhotla mudrer pleads guilty, faces 50 years in jail
मृतक श्रीनिवास और आलोक
श्रीनिवास की हत्या 22 फरवरी 2017 को हुई थी। इस हमले में उसका दोस्त अलोक मदासनी गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों अमेरिका पढ़ने गए थे और वहीं इंजीनियर बनने के बाद काम करने लगे थे। दोनों भारतीयों के साथ ईयान ग्रिलॉट भी घायल हुए थे जब वो बीच बचाव करने के लिए आगे आए थे।

कुचीभोतला की पत्नी सुनयना डुमला जो उस समय सुनवाई के दौरान वहां मौजूद नहीं थी लेकिन उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है- प्यूरिंटन को दोषी करार दिए जाने के बाद देश में एक संदेश जाएगा कि नफरत की इस दुनिया में कोई जगह नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे को समझना होगा साथ ही प्यार भी करना होगा। कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों में बताया गया है कि प्यूरिंटन ने जब डेरोगेटरी कमेंट किए तो उसे बार से बाहर कर दिया गया था, लेकिन वह कुछ देर बाद बंदूक के साथ आया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी।  

दस्तावेजों में यह भी बताया गया है कि गोली बारी करने के बाद प्यूरिंटन 110 किलोमीटर पूर्व की तरफ गाड़ी से गया था। वहां क्लिंटन, मिसूरी के एक रेस्टोरेंट में रुका जहां उसने बारटेंडर को इस घटना की जानकारी दी थी जिसके बाद बारटेंडर ने पुलिस  को बुलाकर उसे गिरफ्तार करा दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed