{"_id":"58d9b1234f1c1b447763e953","slug":"indian-students-applications-decreased-in-the-us","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप इफेक्टः भारतीय छात्रों में घट रही अमेरिका में पढ़ने की चाहत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप इफेक्टः भारतीय छात्रों में घट रही अमेरिका में पढ़ने की चाहत
amarujala.com- presented by: संदीप भ्ाट्ट
Updated Tue, 28 Mar 2017 06:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजेंसी/वाशिंगटन। अमेरिका में घृणा अपराधों के प्रति बढ़ती चिंता और ट्रंप प्रशासन की वीजा नीतियों में संभावित बदलाव के चलते अमेरिकी विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों के आवेदनों का ग्राफ काफी तेजी से नीचे की तरफ गिर गया है।
अमेरिका के 250 से अधिक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छह शीर्ष अमेरिकी उच्च शिक्षा समूहों द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के प्रारंभिक नतीजों के अनुसार, इस बार पंजीकरण करवाने वाले भारतीय छात्रों के अंडरग्रेजुएट आवेदनों में 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है जबकि स्नातक आवेदनों में यह गिरावट 15 प्रतिशत की आई है। ‘ओपन डोर्स 2016’ नामक इस रिपोर्ट का पूरा ब्यौरा इस सप्ताह के अंत में जारी किया जाना है। इन उच्च शैक्षणिक संस्थानों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों के आवेदनों में औसतन 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्र पंजीयन में भारत और चीन के छात्रों की हिस्सेदारी 47 प्रतिशत की है। अमेरिका में अध्ययन करने वाले भारतीय और चीनी छात्रों की संख्या लगभग पांच लाख है। सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चीनी छात्रों को आवेदनों में 25 प्रतिशत और ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 32 प्रतिशत की गिरावट आई है।
विज्ञापन
यह सर्वेक्षण अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ कॉलेजिएट रजिस्ट्रार्स एंड एडमिशन ऑफिसर्स, दि इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एज्युकेशन, एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल एज्युकेटर्स, दि नेशनल एसोसिएशन फॉर कॉलेज एडमिशन काउंसलिंग द्वारा संयुक्त रूप से किया है।
हालांकि आवेदन में कमी आने का एक कारण भारत की नोटबंदी और रुपये की कमजोरी को भी माना जा रहा है। इन परिस्थितियों के चलते भारतीयों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है। भारतीय रुपये की कमजोर होने से विदेशों में शिक्षा पर होने वाला खर्च बहुत अधिक पड़ा है।

अमेरिका में नई सरकार के बाद से घटी है आवेदनों की तादाद
अमेरिका में सरकार बदलने के बाद यहां आवेदनों की संख्या कम हुई है। कुछ छात्रों और उनके परिजन का मानना है कि अमेरिकी दूतावासों के वीजा आवेदन को अस्वीकार करने के व्यवहार से चिंतित हैं। इतना ही नहीं अमेरिका में बदलते माहौल की वजह से दूसरे देशों के नागरिकों को स्वीकारने की प्रवृत्ति कम होना भी इसका एक कारण है।
एच-1 बी वीजा पर आशंका ने बढ़ी भारतीयों की मुश्किलें
न्यूयॉर्क स्टेट यूनिवर्सिटी स्थित अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के वरिष्ठ विशेषज्ञ जॉन जे. वुड ने कहा कि अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों द्वारा मास्टर कार्यक्रमों में प्रवेश भी तेजी से घटा है। मास्टर कार्यक्रमों के लिए आने वाले भारतीय छात्रों के अमेरिकी बाजार में रोजगार पाने की संभावनाएं भी अधिक रहती थीं, जो अब एच-1 बी वीजा में होने वाले सख्त प्रावधानों के कारण आशंका पैदा कर रही है।