फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian student shot dead in america, one man arrested

अमेरिका: भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, एक शख्स गिरफ्तार

Thu, 16 Nov 2017 05:14 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Thu, 16 Nov 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
Indian student shot dead in america, one man arrested
Dharampreet Singh Jasser

अमेरिका के कैलिफॉर्निया में किराने की एक दुकान पर कथित रूप से हथियारों से लैस चार लुटेरों ने 21 वर्षीय एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इन लुटेरों में एक भारतीय मूल का एक व्यक्ति भी शामिल बताया जा रहा है। घटना मंगलवार देर रात की बताई गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: PM मोदी के 6 सालों के ट्वीट्स पर हुई रिसर्च, सामने आया क्यों हुए इतने लोकप्रिय
विज्ञापन


स्थानीय समाचार पत्र फ्रेस्नोबी की रिपोर्ट के मुताबिक, धरमप्रीत सिंह जस्सर फ्रेस्नो शहर में एक गैस स्टेशन के पास किराने की एक दुकान में ड्यूटी पर था। तभी भारतीय मूल के एक व्यक्ति समेत चार लुटेरे दुकान में लूटपाट के लिए घुसे। धरमप्रीत कैश काउंटर के पीछे छुप गया। इसके बावजूद नकदी और सामान लूटने के बाद वहां से जाते समय किसी एक लुटेरे ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन जब बुधवार को एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा तब घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। अकाउंटिग का छात्र धरमप्रीत मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था। वह छात्र वीजा पर करीब 3 साल पहले अमेरिका आया था। 

पढ़ें: अमेरिका: करीब 3 हजार करोड़ में बिकी 500 साल पुरानी जीसस की पेंटिंग

पुलिस ने इस मामले में भारतीय मूल के 22 वर्षीय अठवाल को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध को माडेरा डिपार्टमेंट ऑफ करेक्शन्स में स्थानांतरित किया जाएगा। अठवाल के खिलाफ हत्या और लूटपाट के आरोप लगाए गए हैं। माडेरा शेरिफ जय वार्ने ने कहा कि जांचकर्ता अन्य संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं और इस मामले में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed