फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   indian Pleads Guilty to Terror Charge in us gets 27.5 years jail

अमेरिका में भारतीय मूल के नागरिक को हुई साढ़े 27 साल की जेल, की थी आतंकियों की मदद

Tue, 07 Nov 2017 09:03 AM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार Updated Tue, 07 Nov 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
indian Pleads Guilty to Terror Charge in us gets 27.5 years jail
याह्या फारूक मोहम्मद - फोटो : File Photo
अमेरिका में एक भारतीय मूल के नागरिक को 27.5 साल कैद हुई है। इस शख्स का नाम याह्या फारूक मोहम्मद है और इस पर आतंकियों की मदद करने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने फारूक मोहम्मद को आतंकी संगठन अल-कायदा के नेता अनवर अल-अवाकी को हजारों डॉलर की मदद पहुंचाने और अपने ऊपर चल रहे केस की सुनवाई कर रहे जज की हत्या की साजिश का दोषी पाया। 
विज्ञापन


39 वर्षीय मोहम्मद ओहियो यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर चुका है और 2008 में एक इसने एक अमेरिकी महिला से शादी की थी। इसी मामले में मोहम्मद के तीन भाइयों को भी सितंबर 2015 दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः ओसामा बिन लादेन से जुड़ीं हजारों फाइलें जारी, देखता था ऐसी-ऐसी फिल्में


कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि मोहम्मद यमन गया था उसने वहां अनवर अल-अवाकी से मुलाकात कर उसे वित्तीय मदद के अलावा कई आधुनिक उपकरण और अन्य मदद दी थी। अल अवाकी ने मोहम्मद की इस मदद को अमेरिकी सेना के खिलाफ जिहाद फैलाने के तौर पर इस्तेमाल किया था। 

अल-अवाकी अल-कायदा का मुख्य सदस्यों में से एक था। इसे अमेरिका ने यमन में सितंबर 2011 में एक ड्रोन हमले में मारा गिराया था। अल-अवाकी को 2010 में अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed