{"_id":"5a68090b4f1c1bb2208b4fc3","slug":"indian-origin-youth-siddhartha-dhar-called-as-global-terrorist-by-america-who-joined-isis-in-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"US ने भारतीय मूल के युवक को बताया ग्लोबल टेररिस्ट, ISIS में है बड़ी पहचान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
US ने भारतीय मूल के युवक को बताया ग्लोबल टेररिस्ट, ISIS में है बड़ी पहचान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के युवक को अमेरिका ने वैश्विक आतंकी घोषित किया है। ब्रिटेन में जन्मे और बड़े होने वाले सिद्धार्थ धर उर्फ अबु रुमायशाह को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) का नामी आतंकी बताया गया है। अमेरिका के इस फैसले के बाद उसकी सभी संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है और लोगों को निर्देश दिए गए कि वे उससे किसी भी तरह का लेन-देन न करें।
विज्ञापन
दरअसल, धर को अबु रुमायशाह अल ब्रितानी के नाम से भी पहचाना जाता है और उसे आईएस की कई वीडियो में देखा गया, जिसमें मासूम लोगों की बेरहमी से हत्या की गईं। धर लंदन में रहने वाली बंगाली फैमिली का सदस्य है और कुछ समय बाद ही उसने इस्लाम कबूल लिया था।
विज्ञापन
धर ने अपना नाम सैफुल इस्लाम रखा था और बाद में उसे अबु रुमायशाह से पहचाना जाने लगा। धर की पहचान आईएस में इस कदर बढ़ने लगी थी कि हत्याओं को अंजाम देने वाले मोहम्मद इमवाजी उर्फ जिहादी जोन का विकल्प माना जाने लगा।
विज्ञापन
धर ने आईएसआईएस को साल 2014 में ज्वाइन किया था। उसने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक मुस्लिम के रूप में मैं शरिया द्वारा शासित यूके देखना चाहता हूं, क्योंकि ये लोकतंत्र से कही बेहतर है। मैं अपनी पहचान को ब्रिटिश मूल्यों से नहीं जोड़ता, मैं एक मुस्लिम हूं और मरूंगा भी ऐसे ही।