सीमा वर्मा बन सकती हैं, अमेरिका की अगली स्वास्थ्य मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोनाल्ड ट्रंप ने संकटों से घिरे स्वास्थ्य मंत्री टॉम प्राइस का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। पिछली सरकार की स्वास्थ्य योजना ओबामाकेयर को रद न करा पाने के कारण ट्रंप उनसे नाराज चल रहे थे, लेकिन सरकारी काम के लिए निजी विमानों का इस्तेमाल करना उनके इस्तीफे का फौरी कारण बना। उनकी जगह भारतवंशी सीमा वर्मा को नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया जा सकता है।
न्यूजर्सी जाने के लिए सेंट एड्र्यूज एयरपोर्ट पहुंचे ट्रंप ने कहा, ‘मैं प्राइस की हरकतों से बिल्कुल खुश नहीं हूं।’ 62 वर्षीय प्राइस के बारे में इस तरह खबरें लगातार छप रही थी कि उन्होंने सरकारी काम के लिए महंगे निजी चार्टर्ड विमानों का इस्तेमाल किया।
ऐसे ही एक विमान के किराए के रूप में सरकारी खजाने से 10 लाख डॉलर (6.5 करोड़ रुपये) का भुगतान किए जाने की बात सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्री बनने से पहले वे जॉर्जिया के रिपब्लिकन सांसद थे।
पढ़ें: महंगे निजी विमानों में सफर करना पड़ा महंगा, अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी माफी दिया इस्तीफा
सरकारी खर्चे पर निजी विमानों के इस्तेमाल के तात्कालिक कारण के अलावा ओबामाकेयर को रद करा पाने में प्राइस की अक्षमता उन पर भारी पड़ी। जबकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की इस स्वास्थ्य योजना को खत्म करने की दिशा में किए गए अपने काम की वजह से ट्रंप एकाधिक बार सीमा वर्मा की तारीफ कर चुके हैं।
इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि वर्मा को अगला स्वास्थ्य मंत्री बनाया जा सकता है। इस समय सेंटर फॉर मेडिकेयर में प्रशासक वर्मा उसी इंडियाना राज्य की निवासी हैं जहां से उपराष्ट्रपति माइक पेंस आते हैं।
कैबिनेट में आने वाली दूसरी भारतवंशी होंगी
अगर वर्मा को स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी मिलती है तो वह निकी हेली के बाद राष्ट्रपति की कैबिनेट में स्थान पाने वाली दूसरी भारतवंशी और दूसरी महिला भी होंगी। हेली संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत हैं।
कई के कट चुके हैं पर
सत्ता में आने के आठ महीने में ही ट्रंप के कई विश्वस्त सहयोगी और अफसर या तो पद छोड़ चुके हैं या उन्हें निकाला जा चुका है। इनमें सेना प्रमुख, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, मुख्य रणनीतिकार, प्रेस सचिव और एफबीआई के निदेशक शामिल हैं।