फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian Origin Raj Shah becomes White House Spokesperson

अमेरिका में भारतवंशी ने छुआ एक और मुकाम, राज शाह बने व्हाइट हाउस के प्रवक्ता

Sat, 10 Feb 2018 10:11 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
Indian Origin Raj Shah becomes White House Spokesperson
राज शाह

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों ने अमेरिका के सरकारी और निजी क्षेत्र में कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। इनमें पहले देशी कांग्रेसी का चुनाव, गवर्नर, सीनेटर और पहले राजदूत या कैबिनेट पद के लिए पहले भारतीय की नियुक्तियां शामिल हैं। इससे यह सवाल भी उठने लगा था कि आखिर कब व्हाइट हाउस के अंदर किसी भारतीय की एंट्री होगी। यह स्थान अभी तक भारतीयों की पहुंच से दूर था लेकिन गुरुवार को यह दूरी मिट गई।

विज्ञापन


एक नया कीर्तिमान रचते हुए पहले भारवंशी को अमेरिकी प्रशासन का चेहरा बनाया गया है। यह तब हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरूआत हुई। ऐसा करने वाले 33 साल के राज शाह पहले भारतवंशी बन गए हैं। प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सचिव के रूप में शाह की क्षमता को सर्वोच्च रैंकिंग दी गई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव और राज शाह की अधिकारी सारा सैंडर्स ने उन्हें सबसे अधिक प्रतिभाशाली बताया है।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप योग्यता आधारित इमिग्रेशन प्रणाली का समर्थन करते हैं। इससे अमेरिका आने के लिए दुनिया भर से प्रतिभाशाली लोग आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ट्रंप इस व्यवस्था में सुधार लाना चाहते हैं। शाह ने कहा, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि राष्ट्रीयता, पंथ, धर्म या किसी भी अन्य तथ्य से परे देश में बेहतरीन एवं प्रतिभाशाली व्यक्ति आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed