{"_id":"5a0e4a604f1c1bca678bbf47","slug":"indian-origin-killed-in-us-sushma-assures-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, सुषमा बोलीं- पीड़ित परिवार की करेंगे हर संभव मदद","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, सुषमा बोलीं- पीड़ित परिवार की करेंगे हर संभव मदद
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
Updated Fri, 17 Nov 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
धरमप्रीत सिंह जस्सर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के कैलिफॉर्निया में किराने की एक दुकान पर कथित रूप से हथियारों से लैस चार लुटेरों ने 21 वर्षीय एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इन लुटेरों में एक भारतीय मूल का एक व्यक्ति भी शामिल बताया जा रहा है। घटना मंगलवार देर रात की बताई गई है।
इस घटना पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर दुख जाहिर करते लिखा है, 'मुझे इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पूरी रिपोर्ट मिली है। पुलिस ने एक भारतीय मूल के संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगी।'
विज्ञापन
स्थानीय समाचार पत्र फ्रेस्नोबी की रिपोर्ट के मुताबिक, धरमप्रीत सिंह जस्सर फ्रेस्नो शहर में एक गैस स्टेशन के पास किराने की एक दुकान में ड्यूटी पर था। तभी भारतीय मूल के एक व्यक्ति समेत चार लुटेरे दुकान में लूटपाट के लिए घुसे। धरमप्रीत कैश काउंटर के पीछे छुप गया। इसके बावजूद नकदी और सामान लूटने के बाद वहां से जाते समय किसी एक लुटेरे ने उसे गोली मार दी।
अगले दिन जब बुधवार को एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा तब घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। अकाउंटिग का छात्र धरमप्रीत मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था। वह छात्र वीजा पर करीब 3 साल पहले अमेरिका आया था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय मूल के 22 वर्षीय अठवाल को गिरफ्तार किया है।
संदिग्ध को माडेरा डिपार्टमेंट ऑफ करेक्शन्स में स्थानांतरित किया जाएगा। अठवाल के खिलाफ हत्या और लूटपाट के आरोप लगाए गए हैं। माडेरा शेरिफ जय वार्ने ने कहा कि जांचकर्ता अन्य संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं और इस मामले में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

I have received a detailed report on the unfortunate death of an Indian student Dharampreet Jasper in California. /1
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) 16 November 2017
विज्ञापन
It was a case of armed robbery of a gas station in which the robbers shot at Dharampreet who was working there. The police have arrested a suspect of Indian origin. /2
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) 16 November 2017
We are following up further investigation by the police and will extend all help to the family of the deceased. /3