फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian NSA Ajit Doval holds talks with Mike Pompeo, James Mattis, John Bolton on India american ties

डोभाल ने भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य पर अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री से की व्यापक चर्चा

Sat, 15 Sep 2018 11:22 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
Indian NSA Ajit Doval holds talks with Mike Pompeo, James Mattis, John Bolton on India american ties
ajit doval, NSA
भारत-अमेरिका कूटनीतिक संबंधों की "भविष्य की दिशा" तय करने पर शुक्रवार को वाशिंगटन में व्यापक चर्चा की गई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इस अहम मुद्दे पर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के साथ चर्चा की। 
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन के तीन शीर्ष अधिकारियों के साथ डोभाल की यह बैठक एक सप्ताह पहले दोनों देशों के रक्षा तथा विदेश मंत्रियों के बीच सफल रही 'टू प्लस टू' वार्ता के बाद हुई है। 
विज्ञापन


यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोल्टन के साथ डोभाल की पहली मुलाकात है। 

डोभाल पिछले सप्ताह नई दिल्ली में भी पोम्पिओ और मैटिस से मिले थे। 

पुष्ट सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा, "तीन लगातार बैठकों के दौरान डोभाल को 'टू प्लस टू' वार्ता के बाद पूरे द्विपक्षीय संबंध की समीक्षा करने का अच्छा मौका मिला। उन्होंने पिछले सप्ताह नई दिल्ली में हुई चर्चा पर बात की।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना इन बैठकों में डोभाल के साथ रहे।

सूत्रों ने इसे "बेहद व्यापक चर्चा" बताते हुए कहा कि डोभाल और ट्रंप प्रशासन के तीन शीर्ष अधिकारियों ने कूटनीतिक संबंधों की "भविष्य की दिशा" के बारे में बात की और सहयोग के क्षेत्रों की पहचान की।


उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत की गई।

भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर ने एक ट्वीट कर कहा कि पिछले सप्ताह हुई टू प्लस टू वार्ता ने दोनों देशों के बीच करीबी संबंधों की दिशा तय की है।

उन्होंने बताया कि भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत हो रही है। 

अमेरिका भारत कूटनीतिक और साझेदारी फोरम (यूएसआईएसपीएफ) ने कहा, "हमने टू प्लस टू वार्ता के साथ पिछले कुछ सप्ताह में अमेरिका-भारत संबंधों में सकारात्मक प्रगति देखी है और डोभाल की अमेरिकी यात्रा के साथ यह प्रगति जारी है।" (इनपुट:भाषा) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed