{"_id":"5bd7ec0fbdec2204de740898","slug":"indian-married-couple-killed-in-popular-overlook-in-california-yosemite-national-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया : नेशनल पार्क में 800 फुट की ऊंचाई से गिरकर भारतीय दंपति की मौत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कैलिफोर्निया : नेशनल पार्क में 800 फुट की ऊंचाई से गिरकर भारतीय दंपति की मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के नेशनल पार्क में गिरने से भारतीय जोड़े की मौत हो गई
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमाइट नेशनल पार्क के मशहूर ओवरलुक से गिरने वाले दो शख्स भारतीय दंपति थे। अधिकारियों ने कहा वह अमेरिका में रहकर काम करते थे। पार्क रेंजर्स को 29 साल के विष्णु विश्वनाथ और 30 साल की मीनाक्षी मूर्ति के शव 800 फीट नीचे टाफ्ट प्वाइंट में मिले हैं। यहां पर्यटक ग्रेनाइट लेज को देखा करते थे लेकिन इसपर रेलिंग नहीं है।
विज्ञापन
पार्क के अधिकारियों ने कहा, 'योसेमाइट नेशनल पार्क इस मामले की लगातार जांच कर रहा है। इसमें अभी कुछ हफ्तों का समय लगेगा।' दंपति ने 2006 में चेंगान्नूर के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उन्हें यात्रा करने का शौक था और उन्होंने एक वेबसाइट हॉलीडे एंड हैप्पीली एवर आफ्टर बनाई थी। जिसमें वह अपने यात्रा वृतांत लिखा करते थे।
विज्ञापन
मर्करी न्यूज ने बताया कि मीनाक्षी हैरी पॉटर की बहुत बड़ी प्रशंसक थी जिसने अपने बालों को पिंक कलर में रंग लिया था। वह सोशल मीडिया पर लोगों को क्लिफ और ऊंची इमारतों पर तस्वीरें खिचवाते समय सावधानी बरतने को लेकर आगाह किया करती थी। दंपति का सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट उनकी पूरी दुनिया घूमने की तस्वीरों से भरा हुआ है।
विज्ञापन
यह अभी साफ नहीं हुआ है कि जोड़ा कैसे गिर गया और वह दुर्घटना के समय क्या कर रहा था। जोड़े के एक दोस्त का कहना है कि वह न्यूयॉर्क में ड्राइविंग ट्रिप पर थे और कैलिफोर्निया के दर्शनीय स्थानों में घूम रहे थे। वह हाल ही में न्यूयार्क से सौन जोस शिफ्ट हुए थे। विश्वनाथ ने हाल ही में सैन जोस की सिस्को सिस्टम्स इंकॉरपोरेशन कंपनी में सिस्टम इंजीनियर की नौकरी ली थी।