फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian man died in us custody after he detained at Atlanta airport

US में एयरपोर्ट पर भारतीय को किया गिरफ्तार, कस्टडी में हुई मौत

Fri, 19 May 2017 10:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 19 May 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
Indian man died in us custody after he detained at Atlanta airport

58 साल के भारतीय की अमेरिकन कस्टडी में मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जरूरी आप्रवास दस्तावेजों के पूरे न होने पर अतुल कुमार बाबूभाई पटेल को एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक उन्हें  गिफ्तार करके दो दिन की कस्टडी में भेज दिया गया।

विज्ञापन


इस बीच दिल की बीमारी और ब्लड प्रेशर की शिकायत होने के बाद अतुल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अतुल की मंगलवार दोपहर मौत हो गई। दरअसल, अतुल एक्युडोर से अतलांता एयरपोर्ट 10 मई को पहुंचे। यूएस कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन ने अतुल को दस्तावेज पूरे ने होने के चलते रोक लिया और उसे आईसीई की कस्टडी में भेज दिया गया।
विज्ञापन


कस्टडी में तबीयत खराब होने पर अतुल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। अतुल की मौत की जानकारी भारतीय अधिकारियों को दे दी गई है। कस्टडी में मौत पर सफाई देते हुए अमेरिकी एजेंसी ने कहा कि ऐसा बहुत कम होता है, जब किसी की मौत कस्टडी में हो जाए। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed