फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian Foreign Secretary S Jaishankar meets United States NSA HR McMaster

अमेरिका के NSA से मिले विदेश सचिव, आतंकवाद को रोकने के तरीकों पर हुई चर्चा

Thu, 02 Mar 2017 08:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह Updated Thu, 02 Mar 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
Indian Foreign Secretary S Jaishankar meets United States NSA HR McMaster
विदेश सचिव एस. जयशंकर
चार दिवसीय दौरे पर अमेरिका गए विदेश सचिव एस. जयशंकर ने आज अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच. आर. मैक्मास्टर से मुलाकात कर आतंकवाद को रोकने और दोनों देशों के बीच संबधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। व्हाइट हाउस में हुई इस मुलाकात में दोनों अधिकारियों ने आतंकवाद को रोकने के तरीकों, सुरक्षा संबधों और रक्षा क्षेत्र में साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


विदेश सचिव एस. जयशंकर अमेरिकी संसद के अध्यक्ष पॉल रयान से भी मुलाकात कर दोनों देशों के बीच आर्थिक और रक्षा सहयोग बढा़ने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद पॉल रयान ने कहा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच संबंध लोकतंत्र और स्वतंत्रता के साझा मूल्यों में निहित हैं। आज हमारे पास दोनों देशों के बीच आर्थिक और रक्षा सहयोग बढ़ाने का बेहतरीन मौका है।'
विज्ञापन


विदेश सचिव एस. जयशंकर के साथ हुई बैठक में पॉल रयान ने बीते दिनों में कनसास में नस्लीय हमले में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास की मौत पर दुख जताया। पॉल रयान ने कहा, 'हमारे लोगों को साथ खड़ा होना होगा, और मैं भारत के विदेश सचिव जयशंकर के साथ आने वाले समय में इस पर काम करुंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed