{"_id":"5c465fd4bdec22736514884f","slug":"indian-economy-will-grow-in-2019-imf","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 में रफ्तार पकड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था : आईएमएफ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
2019 में रफ्तार पकड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था : आईएमएफ
Tue, 22 Jan 2019 05:42 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 22 Jan 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष
भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2019 में 7.5 फीसदी और 2020 में 7.7 फीसदी रहने का अनुमान है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने सोमवार को यह अनुमान जारी किया। कहा, इन दो साल के दौरान चीन की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर एक फीसदी अधिक रहेगी। 2019 व 2020 में चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.2 फीसदी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
आईएमएफ ने जनवरी के अपने वैश्विक अर्थव्यवस्था परिदृश्य अपडेट में कहा, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। 2019 में भारतीय अर्थव्यवस्था रफ्तार पकडे़गी। इसकी प्रमुख वजह कच्चे तेल की कीमतों में कमी और मुद्रास्फीति का दबाव कम होने से मौद्रिक रुख नरम होना रहेगा।
विज्ञापन