फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian couple taking selfie were drunk who fall from 800 feet in America : Report

अमेरिका में सेल्फी के दौरान 800 फुट की ऊंचाई से गिरकर मरे भारतीय दंपति शराब के नशे में थे: रिपोर्ट

Fri, 25 Jan 2019 08:23 AM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 25 Jan 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
Indian couple taking selfie were drunk who fall from 800 feet in America : Report
विष्णु विश्वनाथ और उनकी पत्नी मीनाक्षी मूर्ति (फाइल) - फोटो : Facebook

कैलिफॉर्निया के योसोमिटी नेशनल पार्क में पिछले साल अक्तूबर में कथित तौर पर सेल्फी लेने के दौरान 800 फुट नीचे खाई में गिरकर मरने वाले भारतीय दंपती इस दुखद घटना के वक्त शराब के नशे में थे। ऑटोप्सी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, 29 साल के विष्णु विश्वनाथ और 30 वर्ष की उनकी पत्नी मीनाक्षी मूर्ति नेशनल पार्क के टफ्ट पॉइंट से गिरने से पहले "इथाइल अल्कोहल के नशे में थे।" हालांकि उनके शरीर में कोई ड्रग्स नहीं पाया गया। इथाइल अल्कोहल, अल्कोहल युक्त पेय पदार्थों जैसे बीयर, वाइन और शराब में पाया जाता है।
विज्ञापन


काउंटी कोरोनर ने सहायक मारिपोसा एंड्रिया स्टीवर्ट ने बताया कि इतनी ऊंचाई से गिरने पर दोनों के शवों की स्थिति के कारण, जांचकर्ता नशे के वास्तविक स्तर का सटीक रूप से पता नहीं लगा पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के सैन ओजे में प्रकाशित होने वाले एक स्थानीय अखबार मर्करी न्यूज के मुताबिक स्टीवर्ट ने कहा, "हम सिर्फ इस निष्कर्ष पर पहुंच सके हैं कि वे शराब पी रहे थे और उनके शरीर में शराब मौजूद थी। हम नहीं जानते कि वह कितना होगा।"  

दोनों ने 2014 में शादी की थी। दोनों ने केरल के चेंगन्नुर के कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग से सॉफ्टवेयर इंजिनियर की पढ़ाई की थी। विश्वनाथ एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और सिस्को इंडिया में कंपनी के मुख्यालय सिलिकॉन वैली में काम कर रहे थे।

विश्वनाथ ने अपने फेसबुक पेज पर दोनों की ग्रैंड कैन्यन की एक चट्टान के किनारे पर मुस्कराती हुई तस्वीर पोस्ट की थी। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी रोमांचक यात्रा के बारे में पोस्ट डाला था। वे 'हॉलिडेज ऐंड हैपिली एवर आफ्टर्स' नाम के ब्लॉग में दुनिया भर में अपनी यात्रा के अनुभवों के बारे में लिखते थे। 


विष्णु के भाई जिश्नु ने बताया था कि वे सेल्फी ले रहे थे। जिश्नु ने बताया कि मूर्ति ने सेल्फी से पहले ट्राइपॉड को अजस्ट किया था। यह विडंबना है कि खुद कुछ महीने पहले मूर्ति ने लोगों को खतरनाक किनारों और गगनचुंबी इमारतों से फोटोग्राफ न लेने की सलाह दी थी, लेकिन सेल्फी लेने के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed