फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian CEO arrested in US for visa fraud charges

अमेरिकी वीजा फ्रॉड मामले में दो आईटी कंपनियों का भारतीय सीईओ गिरफ्तार

Sun, 02 Sep 2018 05:14 AM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Updated Sun, 02 Sep 2018 05:14 AM IST
विज्ञापन
Indian CEO arrested in US for visa fraud charges
arrest

दो भारतीय आईटी कंपनियों डाइवेन्सी व अजीमैत्री के सीईओ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत के ही रहने वाले इस सीईओ पर बहुवर्षीय वीजा फ्रॉड योजना से जुड़े होने का आरोप है। अमेरिकी जांच एजेंसियों ने 49 वर्षीय प्रद्युमभन कुमार सामल को पिछले सप्ताह एक इंटरनेशनल फ्लाइट से सिएटल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन


सामल के खिलाफ अप्रैल में फर्जी दस्तावेजों की मदद से 200 विदेशी कर्मचारियों को अमेरिका आने के लिए एच-1बी वीजा उपलब्ध कराने का मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन वे जांच के दौरान ही फरार हो गए थे। पिछले सप्ताह जब उन्हें गिरफ्तार किया गया तो वह फरारी के बाद पहली बार अमेरिका लौट रहे थे।
विज्ञापन


सामल की कंपनियां अपने कॉरपोरेट क्लाइंट को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर जैसे आईटी पेशेवर उपलब्ध कराती है। उनके खिलाफ एक शिकायत के बाद 2015 में जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सरकार को दिलाता फर्जी जानकारी
शिकायत में सामल पर आरोप लगाया गया था कि वह अपने कर्मचारियों पर दबाव बनाकर उन्हें अमेरिकी सरकार को अपने बारे में झूठे व फर्जी तरीके से तैयार तथ्यों वाले आवेदन जमा करने को कहता था। सामल इस काम के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर हर पेशेवर से 5 हजार अमेरिकी डॉलर वसूल रहा था। सामल को इस मामले में दोषी साबित होने पर 10 साल कैद और ढाई लाख डॉलर के जुर्माने की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed