{"_id":"599e96b74f1c1bee5a8b46ac","slug":"indian-ceo-abused-by-woman-in-us-for-protest-with-an-argument-against-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप का विरोध करने वाले भारतीय CEO को दी गालियां, कहा- अपने देश की गंदगी साफ करो","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप का विरोध करने वाले भारतीय CEO को दी गालियां, कहा- अपने देश की गंदगी साफ करो
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारतीयों के प्रति फैली नाराजगी एक बार फिर देखने को मिली है और इस बार शिकार वहां स्थित बड़ी कंपनी के सीईओ को बनना पड़ा है। एक महिला ने भारतीय मूल के सीईओ रवीन गांधी को वॉयस मैसेज भेजा, जिसमें कहा कि अपने भारत लौट जाओ जहां सूअर रहा करते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, गांधी ने हाल में राष्ट्रपति ट्रंप का विरोध किया था, क्योंकि उन्होंने वर्जिनियां हिंसा पर विवादित टिप्पणी की थी। ट्रंप ने कहा था कि नस्लीय मुद्दे को हर जगह से आते रहते हैं, इस पर गांधी ने खासी नाराजगी जताई और सीएनबीसी की वेबसाइट पर अपना एक ऑर्टिकल भी पोस्ट करवाया।
विज्ञापन
गुस्साई महिला ने वॉयस कॉल में कहा कि हमें ट्रंप और हमारी कंट्री के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। अपने भारत वापस जाओं जहां सूअर रहा करते हैं और उसे साफ करो। गांधी ने अमेरिका में ही जन्मे हैं और शिकागो में लंबे समय से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस तरह के विवादित बयान के बाद गांधी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है और ये बेहद चौकाने वाला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतिक्रियाओं से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन वे चाहते हैं कि लोग खुद की सोच बदलें।