फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian Americans launched White House petition campaign to save Kulbhushan Jadhav

जाधव को बचाने के लिए व्हाइट हाउस में याचिका, ट्रंप से दखल की मांग

Fri, 21 Apr 2017 09:03 PM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 21 Apr 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
Indian Americans launched White House petition campaign to save Kulbhushan Jadhav
कुलभूषण जाधव (फाइल फोटो)

अमेरिका में रह रहे भारतीय अमेरिकी समुदाय ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को जासूसी के जुर्म में पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी जान बचाने के लिए ट्रंप प्रशासन को मामले में दखल देने की मांग वाली व्हाइट हाउस याचिका अभियान किया है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर ‘वी द पीपुल पिटीशन’ में कहा गया है कि जाधव के खिलाफ लगाए गए आरोप कि वह भारत के लिए जासूसी कर रहा था, पूरी तरह से गलत और मनगढ़ंत हैं। ट्रंप प्रशासन इस पर कोई प्रतिक्रिया दे इसके लिए 14 मई तक इस पर एक लाख लोगाें के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं। इस याचिका में कहा गया है, ‘भारत को कुलभूषण जाधव तक राजनयिक पहुंच नहीं देना स्पष्ट रूप से यह सिद्ध करता है कि जिन आरोपों पर जाधव को मौत की सजा सुनाई गई है वह पूरी तरह से गलत और मनगढ़ंत हैं।’
विज्ञापन


इसमें आगे कहा गया है, ‘इसको ध्यान में रखते हुए मैं उपयुक्त एंव सक्षम अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चत करने का अनुरोध करता हूं कि जाधव को उस काम के लिए दंडित नहीं किया जाए जो उसने कभी किया ही नहीं।’ गौरतलब है कि नौसेना के पूर्व अधिकारी को पाकिस्तान की एक अदालत ने भारत के लिए जासूसी करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed