{"_id":"5c0389f9bdec2241ca08f36e","slug":"indian-americans-appealed-to-start-air-india-services-from-atlanta","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अमेरिकियों ने अटलांटा से एयर इंडिया की उड़ान शुरू करने की अपील की","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारतीय अमेरिकियों ने अटलांटा से एयर इंडिया की उड़ान शुरू करने की अपील की
भाषा, वाशिंगटन
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अमेरिकियों ने भारत सरकार से अटलांटा से एयर इंडिया की सेवा शुरू करने की अपील की है ताकि उन्हें अपनी मातृभूमि से जुड़ने में आसानी हो सके। फिलहाल नेवार्क, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी, शिकागो, लॉस एंजिलिस, और सैन फ्रांसिस्को से एयर इंडिया की सीधी उड़ान है।
विज्ञापन
विदेश राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह के हाल ही में अमेरिका दौरे में भारतीय अमेरिकी संगठन के जॉर्जिया चैप्टर की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें कहा गया है कि अटलांटा से भारतीय शहरों के बीच सीधी उड़ान मिलने से अमेरिका के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र से भारत आने वाले यात्रियों को ज्यादा सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
एफआईए जॉर्जिया के अध्यक्ष डॉ वासुदेव पटेल ने कहा कि मंत्री (वीके सिंह) ने उनकी इस अपील पर अमल करने के लिए सहयोग का वादा किया है। पटेल ने कहा कि, 'मंत्री ने कहा है कि अटलांटा में ऐसी सेवा शुरू करने का सुझाव अच्छा है, जो इसका हकदार है। उन्होंने इस पर काम करने का वादा किया।' यह संगठन दो लाख प्रवासी भारतीयों का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन