फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian American woman in race for US house of Representatives

अमेरिका में प्रतिनिधिसभा की दौड़ में भारतीय अमेरिकी महिला, हैदराबाद में जन्मी हैं अरुणा मिलर

Tue, 26 Jun 2018 06:16 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Tue, 26 Jun 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
Indian American woman in race for US house of Representatives
aruna miller
अमेरिकी प्रतिनिधिसभा में प्रवेश की कोशिशों में लगीं भारतीय अमेरिकी सिविल इंजीनियर अरुणा मिलर मैरीलैंड सीट से विजयी होने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। बता दें कि यहां से कांग्रेस में पुरुषों का ही प्रतिनिधित्व रहा है। मिलर (53) का जन्म हैदराबाद में हुआ था। वह वर्ष 1972 में सात साल की उम्र में अमेरिका आई थीं। वह अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधिसभा में प्रवेश के लिए कोशिश कर रही हैं। 
विज्ञापन


अरुणा मिलर यदि निर्वाचित होती हैं तो वाशिंगटन डीसी राज्य से प्रमिला जयपाल के बाद इस सदन की सदस्य बनने वाली दूसरी भारतीय अमेरिकी महिला होंगी। डेमोक्रेटिक पार्टी की मिलर 26 जून को छठे मेरीलैंड प्राइमरी चुनाव में अपनी ही पार्टी के डेविड ट्रोन को चुनौती देंगी। मेरीलैंड सीट वाशिंगटन डीसी राज्य में आती है जिसे डेमोक्रेट्स की मजबूत पकड़ वाला माना जाता है।
विज्ञापन


प्रतिद्वंद्वी ट्रोन से कम पैसे खर्च किए

प्राइमरी चुनाव के लिए मिलर ने प्रतिद्वंद्वी ट्रोन से कम पैसे खर्च किए हैं। ट्रोन ने प्रचार पर व्यक्तिगत 10 मिलियन डॉलर जबकि मिलर ने 1.36 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। मिलर और ट्रोन पर पूरे अमेरिकी मीडिया की नजरें हैं। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने सवाल किया है, ‘महिलाओं के इस साल में, क्या 10 मिलियन डॉलर वाला शख्स प्रतिनिधिसभा में जा सकता है?’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed