फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian-American voters in the US presidential election can upset

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उलटफेर कर सकते हैं भारतवंशी मतदाता

Mon, 07 Nov 2016 05:37 AM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
एजेंसी/ न्यूयॉर्क Updated Mon, 07 Nov 2016 05:37 AM IST
विज्ञापन
Indian-American voters in the US presidential election can upset
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में फ्लोरिडा, ओहियो और कोलोराडो राज्य अहम भूमिका निभा सकते हैं। खास बात यह है कि इन राज्यों में भारतीय समुदाय के लोगों की संख्या 30-40 फीसदी के करीब है। ऐसे में ये भारतीय मूल के अमेरिकी मतदाता चुनाव में भारी उलटफेर कर सकते हैं। इन राज्यों से ही रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के भाग्य का फैसला होगा। 
विज्ञापन


हालिया सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप को इन राज्यों में काफी समर्थन मिला था, जिसके चलते वह हिलेरी के मुकाबले में लौट आए थे। इन राज्यों के भारतीय समुदाय के नेताओं का कहना है कि फ्लोरिडा, ओहियो और कोलोराडो राज्य अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम को बदल सकते हैं। माउंट सिनाई हॉस्पिटल के पूर्व मुख्य चिकित्सक एवं भारतीय समुदाय के नेता भूपी पटेल ने फ्लोरिडा, ओहियो और कोलोराडो में भारतीय मूल के अमेरिकी मतदाताओं से हिलेरी को वोट देने को कहा है। 
विज्ञापन


हालांकि ये राज्य रिपब्लिकन के वर्चस्व वाले माने जाते हैं। इनमें भारतीय मूल के मतदाताओं की संख्या 30-40 फीसदी है, जो चुनाव में उलटफेर कर सकते हैं। ये भारतीय समुदाय के मतदाता ट्रंप का साथ छोड़कर हिलेरी के पक्ष में जा सकते हैं। इससे हिलेरी को निर्णायक जीत हासिल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू वोटरों को लुभाने के लिए मंदिर की परिक्रमा 

Indian-American voters in the US presidential election can upset
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भारतीय मूल के  वोटरों को लुभाने के लिए ट्रंप के बेटे एरिक ने फ्लोरिडा के एक मंदिर की आरती में हिस्सा लिया। 

32 साल के एरिक सूट पहन कर ओरलेंडो के एक मंदिर में पहुंचे। लेकिन वहां पहुंच कर उन्होंने कपड़े बदले और क्रीम कलर की शेरवानी पहनकर आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की, जहां पुरोहित ने उन्हें आरती और अन्य कर्मकांडों की जानकारी दी। उन्होंने राम और कृष्ण की कथा भी सुनाई गई। उन्हें पुजारी ने एक केसरिया दुपट्टा भी भेंट किया। 

फ्लोरिडा महत्वपूर्ण स्विंग स्टेट है, जहां धनी हिंदुओं की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। इससे पहले भारतीय समुदाय को लुभाने के  लिए डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी के तर्ज पर अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा बुलंद किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed