{"_id":"5bebbef1bdec2269960bc273","slug":"indian-american-neomi-rao-will-replace-kavanaugh-in-us-dc-circuit-appeal-court-said-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी कोर्ट में केवनॉग की जगह लेंगी नियोमी राव, ट्रंप ने पद के लिए बताया सर्वश्रेष्ठ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी कोर्ट में केवनॉग की जगह लेंगी नियोमी राव, ट्रंप ने पद के लिए बताया सर्वश्रेष्ठ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपीलीय डीसी सर्किट अदालत में जज ब्रेट केवनॉग के सुप्रीम कोर्ट जाने से रिक्त पड़े स्थान के लिए भारतवंशी नियोमी राव जहांगीर को नामित किया है। ट्रंप ने कहा कि नियोमी इस पद के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं। बता दें कि डीसी सर्किट अदालत को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के समकक्ष माना जाता है।
विज्ञापन
नियोमी राव के संबंध में व्हाइट हाउस कभी भी औपचारिक घोषणा कर सकता है। व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह के दौरान ट्रंप ने कहा कि मैंने डीसी सर्किट कोर्ट में ब्रेट केवनॉग की जगह के लिए नियोमी राव का नामांकन किया है और यह एक बड़ी स्टोरी हो सकती है। अमेरिका की शक्तिशाली अदालत के लिए अपने नामांकन पर नियोमी राव ने ट्रंप को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
अगर सीनेट से राव के नामांकन को मंजूरी मिल जाती हैं तो वे श्रीनिवासन के बाद डीसी सर्किट कोर्ट में दूसरी भारतीय अमेरिकी जज होंगी। मंजूरी के बाद नियोमी के अधिकार क्षेत्र में अमेरिका के अहम नियामक, राष्ट्रीय सुरक्षा व शक्तियों का बंटवारा आ जाएगा। अमेरिका के कानूनी हलकों में नियोमी एक सम्मानित नाम हैं। वे वर्तमान में सूचना एवं नियामक मामलों के कार्यालय में अधिकारी हैं और जुलाई 2017 में सीनेट ने 54-41 के मतदान से उन्हें इस पद के लिए चुना था।
विज्ञापन
तीन शाखाओं में बंटवारे के लिए जानी जाती हैं नियोमी
इस पद के लिए नामित होने से पहले नियोमी राव संघीय सरकार की सभी तीन शाखाओं में काम कर चुकी हैं। कार्यकारी शाखा में अपनी वर्तमान भूमिका से पहले वह जॉर्ज बुश प्रशासन के लिए सहयोगी वकील और विशेष सहायक के बतौर काम कर चुकी हैं। वह सरकार की तीन शाखाओं में शक्तियों के बंटवारे के लिए जानी जाती है। जुलाई 2017 में ट्रंप प्रशासन में शामिल होने से पहले राव जीएमयू में एसोसिएट लॉ प्रोफेसर के तौर पर काम कर चुकी हैं। येल व शिकागो यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रेजुएट राव ने निजी क्षेत्र में भी काम किया है। उन्हें लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता समूह में काम करने का भी अनुभव है।